मेघालय दौरा: प्लेन में राहुल गांधी ने को-पैसेंजर्स का सामान ठीक किया, फोटो वायरल

Rahul Gandhi Helps Co Passengers during delhi guwahati Flight
मेघालय दौरा: प्लेन में राहुल गांधी ने को-पैसेंजर्स का सामान ठीक किया, फोटो वायरल
मेघालय दौरा: प्लेन में राहुल गांधी ने को-पैसेंजर्स का सामान ठीक किया, फोटो वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अपने सहयात्रियों की मदद करने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लोग ट्वीट और शेयर कर रहे हैं। इसमें राहुल अपने साथ यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों के सामान को ठीक ढंग से रखते दिखाई दे रहे हैं। कुछ यात्रियों ने उनके साथ फोटो खिचाई। 

तस्वीर शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने राहुल गांधी के बारे में लिखा, "यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वभाव को दिखाता है। वह कितने डाउन टु अर्थ व्यक्ति हैं।"

इसी प्रकार से कई लोगों ने ट्वीट कर राहुल द्वारा मदद करने की प्रशंसा की है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "मैन विद गोल्डन हार्ट।"

कुछ तस्वीरों में राहुल गांधी लोगों से बात करते समय मुस्कुराते दिखते है।

बता दें कि राहुल गांधी मंगलवार को मेघालय में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए गए हैं।

 

Created On :   30 Jan 2018 5:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story