महाराष्ट्र: चुनावी जंग में राहुल गांधी दिखाएंगे दम, आज यवतमाल और वर्धा में रैली

Rahul Gandhi rally live update, Maharashtra assembly election live update, Rahul gandhi live update
महाराष्ट्र: चुनावी जंग में राहुल गांधी दिखाएंगे दम, आज यवतमाल और वर्धा में रैली
महाराष्ट्र: चुनावी जंग में राहुल गांधी दिखाएंगे दम, आज यवतमाल और वर्धा में रैली

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को अब एक हफ्ते से कम समय बचा है। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत लगा रही है। आज (मंगलवार) कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी दो रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल की पहली रैली यवतमाल जिले के वानी में शासकीय मैदान में वो दोपहर 2 बजे होगी। इसके बाद वर्धा जिले के आर्वी के खेल मैदान में दोपहर 3.40 बजे दूसरी रैली को संबोधित करेंगे। बता दें महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होंगे, जिसके नतीजे का ऐलान 24 अक्टूबर को किया जाएगा। 

 

राहुल गांधी ने 13 अक्टूबर (रविवार) को महाराष्ट्र में चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने तीन रैलियों को संबोधित किया था। राहुल ने लातूर के असुसा से बसावरन एम. पाटिल, मुंबई के चांदीवाली से नसीम खान और धारावी में वर्षा गायकवाड़ के लिए रैली को संबोधित किया था। वहीं पीएम मोदी आज हरियाणा के चरखी दादरी और कुरक्षेत्र के थानसेर में रैली को संबोधित करेंगे। हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें है। भाजपा ने 75+ जीतने का लक्ष्य रखा है। 

Created On :   15 Oct 2019 2:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story