प्रियंका की नियुक्ति पर बोले राहुल- हम हमेशा फ्रंटफुट पर खेलेंगे

प्रियंका की नियुक्ति पर बोले राहुल- हम हमेशा फ्रंटफुट पर खेलेंगे
हाईलाइट
  • प्रियंका गांधी को मिली यूपी की जिम्मेदारी
  • प्रियंका गांधी युवा और मजबूत नेता- राहुल गांधी
  • हम हमेशा फ्रंटफुट पर खेलेंगे-राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर बड़ा फैसला लेते हुए अपनी बहन प्रियंका गांधी को उत्तरप्रदेश की कमान सौंपी है। राहुल ने आज (बुधवार) को प्रियंका गांधी को महासचिव नियुक्त करने के बाद मीडिया से कहा, हम हमेशा फ्रंटफुट पर ही खलेंगे। राहुल ने कहा हमें उत्तर प्रदेश में युवा चेहरों की जरूरत है। प्रियंका गांधी युवा और मजबूत नेता है। मुझे यकीन है प्रियंका गांधी पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाएंगी। 

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया है। इसके साथ उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी भी दी गई है। अब प्रियंका की राजनीति में आधिकारिक एंट्री हो गई है। प्रियंका इससे पहले सिर्फ यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली और राहुल गांधी की संसदीय सीट अमेठी तक ही सीमित थीं।

प्रियंका को यह नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, कांग्रेस के परिवार से एक राज्याभिषेक हुआ है। कांग्रेस पार्टी जो खुद को Indian National Congress कहती है दरअसल यह एक परिवार की पार्टी है इसमें कोई शक नहीं है। 

महागठबंधन को लेकर पात्रा ने आगे कहा कि हर राज्य से नकारे जाने के बाद बैसाखी भी कांग्रेस परिवार से ही ढूंढा जा रहा है। आपको बता दें कि यूपी में एसपी-बीएसपी गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव बनाया है। ईस्ट यूपी की ही वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री मोदी सांसद हैं, तो वहीं सीएम योगी का ताल्लुक भी ईस्ट यूपी के गोरखपुर से है।

Created On :   23 Jan 2019 10:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story