राफेल डील : राहुल गांधी का तीखा हमला, पीएम मोदी भ्रष्ट हैं, इस्तीफा दें

Rafale Deal : Prime Minister of India is a corrupt man - Rahul  Gandhi
राफेल डील : राहुल गांधी का तीखा हमला, पीएम मोदी भ्रष्ट हैं, इस्तीफा दें
राफेल डील : राहुल गांधी का तीखा हमला, पीएम मोदी भ्रष्ट हैं, इस्तीफा दें
हाईलाइट
  • राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर प्रेस कांफ्रेस में पीएम मोदी पर बोला हमला
  • हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री राफेल डील में भ्रष्टाचार किया
  • इसकी जांच होनी चाहिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर राफेल डील पर मोदी सरकार को घेरा है। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भ्रष्टाचारी बताया, साथ ही इस्तीफे की मांग की। राहुल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, मैं देश के युवाओं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारे देश का प्रधानमंत्री भ्रष्ट है। राहुल ने आरोप लगाया कि ये सीधे तौर पर भ्रष्टाचार का मामला है, जहां पीएम ने 30 हजार करोड़ रुपए अनिल अंबानी की जेब में डाले।

राहुल गांधी ने ये भी सवाल पूछा कि आखिर ऐसी कौन सी इमरजेंसी आ गई जो अचानक रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को फ्रांस जाना पड़ा। ये साफ बताता है कि भ्रष्टाचार हुआ है। राहुल ने कहा कि देश में मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार है। आरोप है कि सब नरेंद्र मोदी के सामने हुआ और वो चुप हैं। इससे पहले खोजी फ्रेंच वेबसाइट मीडियापार्ट ने डसॉल्ट एविएशन के दस्तावेजों के आधार पर कहा कि उसके पास भारत के साथ राफेल सौदे के लिए रिलायंस से करार की "अनिवार्य और बाध्यकारी" शर्त रखी गई। रिपोर्ट है, डसॉल्ट के प्रतिनिधि ने अनिल अंबानी की कंपनी का दौरा किया तो वहां एक गोदाम के अलावा कुछ नहीं था।

बीजेपी ने किया पलटवार 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस के बाद बीजेपी ने एक प्रेस वार्ता कर राहुल पर जमकर हमला बोला, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, राहुल गांधी ने आज फिर झूठ के सहारे प्रेस कांफ्रेंस की। राहुल जिस झूठ के सहारे अपनी इमारत बनाने की कोशिश कर रहे है। वह संभव नहीं है। राहुल गांधी आज पीएम मोदी को अंबानी का चौकीदार बताते है। मैं भारत के लोगों को बताना चाहता हूं कि जितने भी बड़े उघोगपति देश में हुए हैं। सभी कांग्रेस के शासनकाल में अमीर बने है। संबित पात्रा ने कहा, कांग्रेस के कहने पर कुछ लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ वो आज सबके सामने है। 

 

 

 

 

                                                                                  प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

 

  • राफेल डील पर हुए नए खुलासे को लेकर राहुल गांधी का हमला, कहा-  30 हजार करोड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी की जेब में डाले, प्रधानमंत्री अनिल अंबानी की चौकीदारी कर रहे हैं। इससे साफ भ्रष्टाचार का मामला हो ही नहीं सकता। 
  • हिंदुस्तान के पीएम भ्रष्ट हैं, उन्होंने 30 हजार करोड़ रुपए अनिल अंबानी की जेब में डाले। वो मुझसे लोकसभा में आंख में आंख नहीं मिला सके।
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का सीधा मामला बनता है।
  • फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद ने कहा कि पीएम भ्रष्ट हैं।
  • हिंदुस्तान की रक्षा मंत्री बुधवार को फ्रांस क्यों गईं? साफ है भ्रष्टाचार हुआ है। ऐसी क्या इमरजेंसी आ गई जो फ्रांस जाना पड़ा।
  • देश में मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार है। आरोप है कि सब नरेंद्र मोदी के सामने हुआ और वो चुप हैं।
  • अगर जवाब नहीं दे पा रहे हैं तो इस्तीफा देना चाहिए।
  • जिस मुद्दे पर पीएम सत्ता में आए, वहीं ये सब कर रहे हैं।
  • डसाल्ट कंपनी पर दबाव डालना, उन्हें चुप करना ये क्या है ?
  • एक के बाद एक सच सामने आ रहा है।
  • हिंदुस्तान के पीएम भ्रष्ट हैं और ये बात धीरे धीरे देश को समझ आ रही है।
  • ये सिर्फ राफेल की बात नहीं है, ये डिफेंस इंडस्ट्री की बात है। अलग अलग कॉन्ट्रेक्ट पर भी सवाल उठेंगे।
  • वो सरकार में हैं, जो इन्वेस्टिगेट करना चाहते हैं उन्हें करना चाहिए। पूरे दम से करना चाहिए। राफेल में क्लियर कट पीएम ने भ्रष्टाचार करना चाहिए। जेटली जी कहा कि जेपीसी बनाते हैं, वो भाग गए। लिटरली भाग गए।
  • किसान, युवाओं, दुकानदार भाई पीएम मोदी ने अनिल अंबानी की चौकीदारी की है। यही सच है।
  • ये हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं है बल्कि ये अनिल अंबानी के प्रधानमंत्री हैं। पहले फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति और अब राफेल के Senior Executive ने साफ कह दिया है कि राफेल सौदे के बदले डसॉल्ट को रिलायंस से डील करने को कहा गया।

Created On :   11 Oct 2018 7:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story