विकेन्द्रीकरण की प्रक्रिया को और तेज करेंगे : राहुल गांधी

Rahul Gandhi says that the process of decentralization will be made faster
विकेन्द्रीकरण की प्रक्रिया को और तेज करेंगे : राहुल गांधी
विकेन्द्रीकरण की प्रक्रिया को और तेज करेंगे : राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि केन्द्र और राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने पर विकेन्द्रीकरण की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन के भीतर स्थानीय निकायों के जन प्रतिनिधियो को ज्यादा अवसर दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने देश भर से आए पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए ये बातें कही।

पंचायती राज संस्थाओं को कमजोर कर रही है भाजपा 
कांग्रेस अध्यक्ष ने निर्णय की हर प्रक्रिया में पंचायत राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों को तबज्जो देने के युवाओं को स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार और भाजपा शासित राज्य सरकारें पंचायती राज संस्थाओं को लेकर विकेन्द्रीकरण और सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया को कमजोर करने में लगी हैं। उन्होने कहा कि केन्द्र और राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने पर इस विकेन्द्रीकरण की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।

दरअसल इस साल पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े 73वें और 74वें संविधान संशोधनों की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है और इसी तारतम्य में कांग्रेस के तत्वाधान में राजीव गांधी पंचायतीय राज संगठन पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। आज का यह कार्यक्रम भी इसी कड़ी का हिस्सा था। इस मौके पर कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन भी प्रमुखता से मौजूद थे।

 

Created On :   13 April 2018 7:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story