वसुंधरा सरकार के अध्यादेश पर राहुल का तंज- मैडम ये 2017 है, 1817 नहीं

Rahul Gandhi targets CM Vasundhara Raje over the new Ordinance
वसुंधरा सरकार के अध्यादेश पर राहुल का तंज- मैडम ये 2017 है, 1817 नहीं
वसुंधरा सरकार के अध्यादेश पर राहुल का तंज- मैडम ये 2017 है, 1817 नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान सरकार के नए अध्यादेश को लेकर सीएम वसुंधरा राजे पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि मैडम यह 2017 है, 1817 नहीं। गौरतलब है कि वसुंधरा सरकार ने हाल ही में एक अध्यादेश जारी किया है, जिसके अनुसार किसी भी लोकसेवक, जज या मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य सरकार की परमिशन लेना अनिवार्य होगा। बिना इजाजत के इन पर कोई कार्रवाई संभव नहीं होगी। वसुंधरा सरकार के इस अध्यादेश के बाद ट्वीटर पर भी जमकर वसुंधरा राजे की खिंचाई हो रही है। ट्वीटर यूजर #तुगलकी_महारानी के साथ इस अध्यादेश पर निशाना साध रहे हैं।

 

बता दें कि राजस्थान सरकार के इस अध्यादेश के तहत, पुलिस भी एफआईआर दर्ज नहीं कर सकती है। नए अध्यादेश में मीडिया पर भी लगाम कसी गई है। मीडिया किसी लोकसेवक के खिलाफ मनगढ़ंत आरोप नहीं लगा सकता है। लोकसेवक के खिलाफ कोई कोर्ट भी नही जा सकता है। इस कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए दंड के भी प्रावधान किए गए हैं।

 

राहुल गांधी ने वसुंधरा सरकार के इस फरमान के बाद अपने ट्वीट में लिखा,"मैडम हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, यह 2017 है, 1817 नहीं।" उन्होंने इसके साथ ही इंडियन एक्सप्रेस की एक न्यूज भी शेयर की है, जिसमें कानूनी विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि राजस्थान सरकार का यह अध्यादेश अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है।
 


कुमार विश्वास ने भी इस मुद्दे पर वसुंधरा राजे को घेरा है। अदम गोंडवी के जन्मदिन पर उनकी कविताओं के माध्यम से कुमार विश्वास ने वसुंधरा सरकार पर निशाना साधा है।

 

कुमार विश्वास ने इसके साथ एक के बाद एक कईं ट्वीट किए।

 

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मौके पर लिखा..

Created On :   22 Oct 2017 12:50 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story