4 दिसंबर को कांग्रेस प्रेसिडेंट के लिए नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी

4 दिसंबर को कांग्रेस प्रेसिडेंट के लिए नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। अब राहुल गांधी 4 दिसंबर को दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। राहुल अपनी मां सोनिया गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालेंगे, जिन्होंने 19 साल तक ये जिम्मेदारी संभाली। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को सर्वसम्मति से राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। नौ नवंबर को विधानसभा चुनाव होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ये पहली बैठक थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ये प्रस्ताव रखा, जिसका सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया। साथ ही उन्होंने ये दावा भी किया कि कांग्रेस राज्य चुनावों में जीत हासिल करेगी।

ताजपोशी नहीं, चुनाव पर है राहुल का फोकस 

गुजरात चुनाव के बीच रीहुल की ताजपोशी पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। जिस तरह पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यक्रम है, उस के हिसाब से गुजरात चुनाव के नतीजे आने से पहले ही राहुल गांधी कांग्रेस की कमान अपने हाथ में ले चुके होंगे। बावजूद इसके राहुल का फोकस ताजपोशी से ज्यादा चुनाव पर बना हुआ है। वो लगातार रैलियां कर रहे हैं और अपनी गद्दी की तरह जीत भी सुनिश्चित करने में जुटे हुए है। 

बदल रहा है कांग्रेस मुख्यालय 

दिल्ली के "24, अकबर रोड" स्थित कांग्रेस मुख्यालय का नजारा इन दिनों काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गेट के बाहर सोनिया गांधी की तस्वीर वाला बोर्ड भी नया लगने वाला है। नए बोर्ड में सोनिया-राहुल दोनों की तस्वीर होंगी। गेट के भीतर घुसते ही मीडिया स्टैंड है, जिसको हर तरफ से लोहे के पाइपों से घेरा जा रहा है। पिछले काफी दिनों से सोनिया गांधी का पार्टी मुख्यालय आना बहुत ही कम, ना के बराबर हो गया था। राहुल भी गाहे-बगाहे कांग्रेस मुख्यालय आते थे। अब जब राहुल अध्यक्ष बनने जा रहे हैं तो वो अक्सर पार्टी मुख्यालय आया करेंगे। मीडिया से मुखातिब भी होंगे। इसीलिए अब यहां मीडिया से बात करने की स्थाई व्यवस्था की जा रही है। जर्मनी की कंपनी का अच्छी गुणवत्ता वाला साउंड सिस्टम भी मंगाया जा रहा है, जिससे राहुल मीडिया के समक्ष बोलें तो बिना किसी दिक्कत उनकी आवाज हर तरफ पहुंचे।

Created On :   29 Nov 2017 5:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story