शिलॉन्ग पहुंचे राहुल, आज रात म्यूजिकल इवेंट में करेंगे कांग्रेस के कैंपेन की शुरुआत

Rahul Gandhi to visit Meghalaya to kick off the Congress Campaign for the upcoming assembly elections
शिलॉन्ग पहुंचे राहुल, आज रात म्यूजिकल इवेंट में करेंगे कांग्रेस के कैंपेन की शुरुआत
शिलॉन्ग पहुंचे राहुल, आज रात म्यूजिकल इवेंट में करेंगे कांग्रेस के कैंपेन की शुरुआत

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार से दो दिनों के मेघालय दौरे पर हैं। अगले महीने मेघालय समेत पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनाव होने हैं। इसी के चलते राहुल मेघालय में चुनावी अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। राहुल गांधी मेघालय में धार्मिक प्रमुखों और परंपरागत संस्थानों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। राहुल मंगलवार को दोपहर में शिलॉन्ग पहुंचे। 

 

 

 

 

 

गौरतलब है कि मेघालय की  60 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर अगले 27 फरवरी को मतदान होना है। इसी के चलते कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी मेघालय में अनोखे तरीके से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। मेघालय कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तथा सांसद विंसेट एच पाला ने बताया कि राहुल गांधी कल यहां पहुंच रहे हैं। वह 31 जनवरी को नाश्ते पर धार्मिक प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। मेघालय कांग्रेस ने एक म्यूजिकल इवेंट भी ऑर्गेनाइज किया है, जहां मंगलवार रात राहुल कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे।

 

 


 

 

 

बता दें नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों  त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में 2 चरणों में चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 18 फरवरी को वोटिंग होगी तो वहीं मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों राज्यों में चुनाव नतीजे 3 मार्च को आएंगे। इन राज्यों में वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों का उपयोग होगा। इसी के साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। 


मेघालय में कांग्रेस की सरकार 

मेघालय उन 4 राज्यों में से एक है जहां कांग्रेस की सरकार है। हाल ही में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता बीजेपी ज्वॉइन कर चुके हैं। मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 6 मार्च को खत्म हो रहा है। 2013 के चुनावों में कांग्रेस ने यहां 29 सीटें जीती थी और मुकुल संगमा मुख्यमंत्री बने। पिछले चुनावों में बीजेपी का खाता भी नहीं खुला था, जबकि 13 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।

 

Created On :   30 Jan 2018 2:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story