केजरीवाल को दिल्ली में 4 सीटें देने तैयार राहुल गांधी, ट्वीट कर कहा..अब आप की बारी

केजरीवाल को दिल्ली में 4 सीटें देने तैयार राहुल गांधी, ट्वीट कर कहा..अब आप की बारी
हाईलाइट
  • आप से गठबंधन पर राहुल ने तोड़ी चुप्पी
  • केजरीवाल कांग्रेस के कई बार कर चुके हैं गठबंधन की मिन्नतें
  • राहुल ने लिखा
  • आप के लिए खुले हैं कांग्रेस के दरवाजे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से गठबंधन के मुद्दे पर राहुल गांधी ने लंबे समय बाद सोमवार को चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने पर भाजपा का आसानी से सफाया किया जा सकता है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस आम आम आदमी पार्टी को 4 सीटें देने के लिए तैयार है, लेकिन अरविंद केजरीवाल इसके लिए तैयार ही नहीं हैं। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि अब आप की बारी।

राहुल ने ट्विटर पर लिखा है कि कांग्रेस के दरवाजे आप के लिए खुले हैं, लेकिन समय तेजी से निकलते जा रहा है। राहुल के ट्वीट से स्पष्ट हो रहा है कि कांग्रेस दिल्ली में आप से गठबंधन करने को तैयार है। बता दें कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल गठबंधन के लिए कांग्रेस से कई बार मिन्नतें कर चुके हैं, इसके बाद भी कांग्रेस की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आ रहा था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट के बाद अब गेंद आप के चीफ अरविंद केजरीवाल के पाले में चली गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही गठबंधन को लेकर कोई ऐलान किया जा सकता है।

राहुल के ट्वीट के  बाद आप नेता संजय सिंह का जवाब आया है, उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं है, लेकिन वहां वो हमें एक भी सीट नहीं देना चाहती, इसी तरह पंजाब में आप के 4 सांसद और 20 विधायक हैं, लेकिन कांग्रेस हमें एक भी सीट नहीं देना चाह रही है, दिल्ली में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है और वो हमसे तीन सीटें मांग रही है, इस तरह तो कोई समझौता नहीं किया जाता? कांग्रेस दूसरे राज्यों में भाजपा को क्यों नहीं रोकना चाहती ये समझ से परे है।

 

 

 

Created On :   15 April 2019 2:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story