छुट्टी मनाने राहुल गांधी पहुंचे शिमला, प्रियंका और उनके बच्चे भी साथ

Rahul gandhis Shimla tour with priyanka vadra and her children
छुट्टी मनाने राहुल गांधी पहुंचे शिमला, प्रियंका और उनके बच्चे भी साथ
छुट्टी मनाने राहुल गांधी पहुंचे शिमला, प्रियंका और उनके बच्चे भी साथ
हाईलाइट
  • चंडीगढ़ होते हुए पहुंचे हिमाचल प्रदेश की राजधानी
  • ढाबे पर रुककर खाई मैगी
  • कॉफी भी पी
  • बहन का घर देखने पहली बार पहुंचे राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, शिमला। पांच राज्यों के चुनाव के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छुट्टियां मनाने चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे, राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका वाड्रा और उनके बच्चे भी शिमला में हैं। दरअसल, शिमला के छराबरा इलाके में प्रियंका वाड्रा घर बनवा रही हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब राहुल गांधी प्रियंका का मकान देखने आए हैं। 


राहुल गांधी का ये दौरा पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। शिमला पहुंचने से पहले प्रियंका और उनके बच्चों के साथ मंगलवार देर रात राहुल सोलन के तरनतारन ढाबे पर भी रुके। आधे घंटे रुके राहुल गांधी ने यहां कॉपी पी और मैगी खाई। ढाबे में रुके राहुल गांधी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने राहुल के साथ जमकर सेल्फियां लीं। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहेल राहुल कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर भी गए थे। इससे पहले भी प्रियंका वाड्रा यूपीए चेयरपर्सन इस जगह पर सोनिया गांधी के साथ कई बार आ चुकी हैं।

 

Created On :   19 Dec 2018 4:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story