नागपुर में 25 हुक्का पार्लरों पर छापा, नाबालिग लड़की समेत दर्जन भर पकड़े

raid on 25 hukka Parlors in nagpur
नागपुर में 25 हुक्का पार्लरों पर छापा, नाबालिग लड़की समेत दर्जन भर पकड़े
नागपुर में 25 हुक्का पार्लरों पर छापा, नाबालिग लड़की समेत दर्जन भर पकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार को क्राईम ब्रांच की 10 टीमों ने महानगर में करीब 25 हुक्का पार्लरों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। इसमें 1 लड़की सहित दर्जन भर से अधिक लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इस कार्रवाई से हुक्का पार्लर संचालकों में हड़कंप मचा रहा। उनके कब्जे से बड़ी संख्या में हुक्का सामग्री जब्त की गई है। 

शनिवार शाम से देर रात अपराध शाखा की अलग-अलग दस टीमों ने धरमपेठ स्थित दीपक महेंद्र कुमार जैन के फ्यूजन कैफे एंड लाउंज, अभिषेक जैन के रेस्टो लाउंज, स्वप्निल खडगी के रफ ऐज हुक्का पार्लर समेत सदर, मंगलवारी कॉम्प्लेक्स, गोकुलपेठ, धरमपेठ, प्रताप नगर, बजाज नगर क्षेत्र के कुल 25 हुक्का पार्लरों में एक साथ छापे मारे। फ्यूजन हुक्का पार्लर में 12 व्यक्ति, 3 महिलाएं और एक लड़की को भी हुक्का पीते पकड़ा गया।  

भले परिवारों के युवाओं का रहता है जमावड़ा 
सूत्रों के अनुसार, देर रात तक चलने वाले इन हुक्का पार्लरों में भले परिवार के युवाओं का जमावड़ा रहता है इनमे लडकियां भी शामिल होती हैं। इन्हें हुक्का पार्लर संचालक अलग-अलग फ्लेवर का नशा उपलब्ध कराते हैं। साथ साथ ही वहां आपराधिक छवि के लोगों की भी महफिलें सजती हैं। लेकिन नाम मात्र कार्रवाई के बाद हुक्का पार्लर फिर संचालित होने लगते हैं। पुलिस आयुक्त डॉ. के. व्यंकटेशम ने संतरानगरी को नशा मुक्त करने का अभियान छेड़ रखा है। उन्होंने नशा उपलब्ध कराने वाले इन हुक्का पार्लरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

Created On :   10 Sep 2017 11:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story