बंद राईस मिल में चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री, प्रशासन ने मारा छापा, 50 लाख का माल बरामद

Raid on illegal tobacco factory and captured material worth 50 lac
बंद राईस मिल में चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री, प्रशासन ने मारा छापा, 50 लाख का माल बरामद
बंद राईस मिल में चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री, प्रशासन ने मारा छापा, 50 लाख का माल बरामद

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। जिला प्रशासन ने महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा मारा। लाव लश्कर के साथ छापा मारने पहुंची प्रशासन की टीम जब मौके पर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। यहां पर बड़ी संख्या में गुटखा बनाकर तैयार किया जा रहा था। यहां पर बड़ी-बड़ी मशीनें, लाखों का कच्चा मटेरियल और तैयार मटेरियल बिखरा पड़ा था। प्रशासन ने पंचनामा कार्रवाई के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया है। वहीं फैक्ट्री संचालक मौके से फरार है।

पनबाग नाम से तैयार होता है गुटखा
लांजी के भिलाई रोड में गायत्री मंदिर के सामने पुरानी बंद पड़ी संतोष राईस मिल के गोदाम में बड़े ही गुप्त तरीके से अवैध रूप से पान गुटखा बनाने का काम चल रहा था। यहां पानबाग के नाम से गुटखा बनाया जा रहा था। प्रशासन को जैसे ही अवैध फैक्ट्री संचालन की शिकायत मिली छापा मरते हुए यहां से 50 लाख रुपए से अधिक का माल बरामद किया है। प्रशासन की कार्यवाही से मौके पर हड़कंप की स्थिति बनी रही और गुटखा माफि या यहां वहां भागते नजर आए।

गुपचुप चल रही थी फैक्ट्री
बताया जाता है कि मैनेजर से लेकर गुटखा बनाने और उसकी पेकिंग करने वाले वाले कारीगर काम करते थे। चोरी छिपे और गुप्त तरीके से चल रही गुटखा फैक्ट्री की जानकारी के बाद 3 जनवरी की शाम प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस और फुड विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से चल रही गुटखा फैक्ट्री में छापा मारा और कार्यवाही के बाद गोदाम को सील कर दिया है। जहां से प्रशासनिक और फुड विभाग की टीम ने पेक, रॉ-मटेरियल सहित मशीनों को लेकर लगभग 50 लाख रूपये का सामग्री बरामद की है। जिले में यह अब तक की बड़ी कार्यवाही है।

लाव लश्कर के साथ पहुंचा अमला
लांजी के भिलाई रोड में गायत्री मंदिर के सामने श्री अग्रवाल की पुरानी बंद पड़ी संतोषी राईस मिल के गोदाम में अवैध रूप से पानबाग के नाम से बनाये जा रहे गुटखा फैक्ट्री में पुख्ता जानकारी के बाद एसडीएम विरेन्द्र सिंग के नेतृत्व में तहसीलदार, सीएमओ और फुड की टीम ने एक साथ छापामार कार्यवाही की। छापामार कार्यवाही से घबराकर कारीगर तो फरार हो गये किन्तु टीम ने मैनेजर को पकड़ लिया, जिससे पूछताछ में टीम को गुटखा बनाने की सारी जानकारी का पता चला।

मिनी फैक्ट्री के रूप में चल रहा था कारोबार
बताया जाता है कि गोदाम में अवैध गुटखा बनाने का काम एक मिनी फैक्ट्री के रूप में चल रहा था। खास बात यह थी कि इसका मेनगेट को बंद ही रखा जाता था, जबकि गुटखा फैक्ट्री में काम करने आने वाले लेवर फैक्ट्री के बाजू वाले सकरे गेट से आते-जाते थे, कर्मचारियों के अलावा अलावा यहां किसी को आने नहीं दिया जाता था।

गुटखे की बदबू से परेशान महिला ने की थी शिकायत
सूत्रो की माने तो महिला की शिकायत के बाद हरकत में आई प्रशासनिक टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। गुटखे की बदबू से परेशान एक महिला ने इसकी शिकायत सीएमओ को की, जिसके बाद सीएमओ ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी, जिसके बाद पूरी टीम ने योजना बनाकर अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा।

नागपुर के व्यक्ति ने ली थी मिल किराये पर
बताया जाता है कि वर्तमान में मिल के मालिक श्री अग्रवाल गोंदिया में निवासरत है, जिनकी पुरानी मिल के गोदाम को नागपुर के किसी अशोक जोडवानी नामक व्यक्ति ने किराये पर लिया था। यहां मशीन लगाकर पानबाग के नाम से गुटखा बनाने का काम किया जा रहा था, जिसकी कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

गुटखा फैक्ट्री से लाखों रुपए का माल बरामद
प्रशासनिक और फुड की टीम द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही में यहां से पैक गुटखा पाउच से भरे 64 बोरा, लगभग पैक पाउच बाहर पड़ा गुटखा 11 बोरे, लाखों रूपये का रॉ-मटेरियल (कत्था, सुपारी और खाली पाउच) और चार पैकिंग मशीन जिसमें एक चालु तथा एक बंद हालत में बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रूपये के आसपास बताई जा रही है।

Created On :   4 Jan 2019 2:31 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story