ठाकुर्ली और कल्याण के बीच पुल गिराने से पांच घंटे रेल यातायात ठप

Rail traffic breaks for five hours by bridge collapse between Thakurli-Kalyan
ठाकुर्ली और कल्याण के बीच पुल गिराने से पांच घंटे रेल यातायात ठप
ठाकुर्ली और कल्याण के बीच पुल गिराने से पांच घंटे रेल यातायात ठप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रविवार को मध्यरेलवे के ठाकुर्ली और कल्याण रेलवे स्टेशनों के बीच पांच घंटे से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही ठप रही। पत्री पुल गिराने के काम के चलते सुबह 9.30 बजे से 3.30 बजे तक यह पावर ब्लॉक लिया गया। उपनगरीय गाड़ियों के अलावा कई लंबी दूरी की गाड़ियां भी इससे प्रभावित रही। कई गाड़ियों की कुछ स्टेशन पहले ही रद्द कर दिया गया। जबकि कल्याण से आने वाली कई गाड़ियों के रूट बदले गए, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया। इसके अलावा पश्चिम रेलवे में भी मेगाब्लॉक के चलते कई गाड़ियां रद्द की गई या उनके मार्ग बदले गए।

नासिक तक ही चलेगी सेवाग्राम एक्सप्रेस
प्रभावित गाड़ियों में 12140 नागपुर-मुंबई सेवाग्राम एक्सप्रेस भी शामिल है। शनिवार को रवाना हुई सेवाग्राम सिर्फ नाशिकरोड स्टेशन तक चलाई जाएगी। इसी तरह रविवार को रवाना होने वाली 12139 मुंबई-नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस नाशिक रोड स्टेशन में शाम छह बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी। इसके अलावा रविवार की 12072/12071 दादर जालना जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। मध्य रेलवे के प्रवक्ता एके सिंह ने बताया कि अखबारों में विज्ञापन के जरिए यात्रियों को इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन जैसी कोई व्यवस्था नहीं की है। 

Created On :   18 Nov 2018 10:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story