हिमाचल प्रदेश में स्नोफॉल से किसानों में खुशी और गम, तापमान में कमी

Rain and snowfall Decreased the temperature of Lahaul
हिमाचल प्रदेश में स्नोफॉल से किसानों में खुशी और गम, तापमान में कमी
हिमाचल प्रदेश में स्नोफॉल से किसानों में खुशी और गम, तापमान में कमी

डिजिटल डेस्क, शिमला। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश की लाहौल घाटी में स्नोफॉल होने से मौसम और भी सुहाना हो गया है। घाटी के उपरी इलाकों में हिमपात हो रहा है। वहीं घाटी के निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिससे तापामन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 

घाटी के किसानों में खुशी की लहर 

अचानक बारिश होने से घाटी के किसान और बागवानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। किसानों और बागवानों का कहना है कि खेती करने के लिए वो काफी समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब बारिश होने उनके चेहरे पर रौनक आ गई है। दरअसल घाटी के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी नहीं होने से खेती करने में दिक्कत आ रही थी। अब इस बारिश के बाद किसान जल्द ही खेतीबाड़ी शुरू कर सकेंगे। 

सेब की खेती करने वालों को नुकसान

एक ओर जिन किसानों ने अभी तक खेती नहीं की थी उनके चेहरों पर बारिश से खुशी आ गई है वहीं दूसरी ओर सेब की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान सहना पड़ रहा है।  शिमला के चिरगांव और रोहर में बारिश और ओलों की वजह से सेब की फसल को नुकसान हुआ है। करीब एक सप्ताह से मौसम खराब होने की वजह से करोड़ों के फल नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में हर साल फलों का लगभग पांच करोड़ रुपए का कारोबार होता है। हिमाचल और जम्मू कश्मीर से देशभर में सेब सप्लाई किया जाता है। ऐसे में सेब की खेती के लिए मौसम का बदलाव नुकसानदायक साबित हो रहा है। 

जम्मू कश्मीर में भी बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के अलावा जम्मू कश्मीर में भी भारी बर्फबारी हुई है। जिसकी वजह से श्रीनगर- लेह नेशनल हाइवे को बंद कर दिया गया था। वहीं उंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से पर्यटकों को राहत मिली है।

 

अलग-अलग हिस्सों में कई दिनों से खराब है मौसम

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहा है। हिमाचल और जम्मू सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार में मौसम खराब है। शिमला में लगातार बारिश होने से ठंड बढ़ने के साथ ही जन जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। राजधानी दिल्ली में भी हल्की बारिश के बाद से मौसम सामान्य है। 

Created On :   11 April 2018 6:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story