बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, आधे दिन के बाद बंद किए गए स्कूल

Rain stops Mumbai, schools closed after half day
बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, आधे दिन के बाद बंद किए गए स्कूल
बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, आधे दिन के बाद बंद किए गए स्कूल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजधानी और उपनगरीय इलाके में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते सोमवार को लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मूसलाधार बारिश का सबसे ज्यादा असर मुंबई की लोकल ट्रेनों पर पड़ा। बरसात के चलते लोकल ट्रेन एक घंटे से ज्यादा देरी से चली, जिसके चलते ज्यादातर लोग समय से अपने कार्यालय नहीं पहुंच पाए और कुछ लोग बीच के रास्ते से ही अपने घर लौट गए। 

इस बीच महानगर के आसपास के इलाकों में तेज बरसात को देखते स्कूल, महाविद्यालय, सरकारी और अर्धसरकारी कार्यालय दोपहर के बाद  बंद करने को लेकर प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया। इसके अलावा मुंबई विश्वविद्यालय ने आदेश जारी किया कि जो बच्चे बारिश के चलते परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए है। ऐसे बच्चों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

महानगर के विभिन्न इलाकों की सड़के पानी में डूबी नजर आयी। जिसके चलते पैदल चलनेवाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं मुंबई के उपनगर के वसई पूर्व में तेज बरसास के कारण वहां के मिठागर इलाके में चार सौ लोगों के फंस गए। जिन्हें बचाने के लिए अापदा प्रबंधन की टीम के अधिकारी लगे हुए है। कई दिनों से जारी बरसात के चलते इलाके में रहनेवाले लोगों के घरों में काफी पानी भर गया है। 

 

Created On :   9 July 2018 2:51 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story