जहां दिखेगी गौहत्या, वहीं मार देंगे गोली कानून का डर नहीं है हमें

जहां दिखेगी गौहत्या, वहीं मार देंगे गोली कानून का डर नहीं है हमें

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राजस्थान गौ रक्षा कमांडो फोर्स के अध्यक्ष एसएस टाइगर ने दिल्ली में रामलीला मैदान में चल रहे गौ माता प्रतिष्ठा आंदोलन में एक विवादित बयान दिया है। मंच से लोगों को संबोधित करते हुए टाइगर ने कथित तौर पर कहा कि जहां भी गाय की हत्या होते देखेंगे, वहां सरेआम गोली मार देंगे। उन्होंने कहा हमें किसी कानून या संविधान की परवाह नहीं है। जहां गाय कटेगी, वहीं कसाई को भी काट दिया जाएगा।

मंत्री और नेता हो सकते हैं गूंगे हम नहीं

बता दें कि गौरक्षा के नाम पर देशभर में बहुत सी हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। गौरक्षा को मुद्दा बनाकर हिंसक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। बीफ बैन होने के बाद इस तरह की घटनाएं ज्यादा बढ़ गई हैं। एसएस टाइगर ने कहा कि आप लोगों को यह नहीं दिखाई देता कि गायों की हत्या हो रही है। मंत्री और नेता गूंगे हो सकते हैं। लेकिन हम क्या करेंगे अगर कोई हमारी मां के साथ अत्याचार करेगा, क्या हम बर्दाश्त करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी मां को कोई काटेगा तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे, हम संतों के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

पीएम मोदी लगाए गौ हत्या पर प्रतिबंध

एसएस टाइगर ने संबोधन में कहा कि अगर गौ माता को राष्ट्रीय माता नहीं बनाया मोदी जी ने और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया तो आज के बाद ना आंदोलन करेंगे न धरना करेंगे, जहां भी गऊ हत्या देखेंगे सरेआम गोली मार देंगे। देश का कानून चाहे कुछ भी करे या हमें फांसी पर चढ़ा दे, जेल में डाल दे। हमें ये सब मंजूर है सब कुछ लेकिन गौ माता की हत्या बर्दाश्त नहीं करेंगे। हिंदुस्तान 100 करोड़ हिंदुओं का देश है जिस को सब लोग हिंदू राष्ट्र कहते हैं, अगर वहीं पर हमारी मां सरेआम काटी जा रही हो तो और आप कानून की बात कर रहे हैं?

पहले गौ माता के लिए कानून बने वरना हमें जेल भी मंजूर है और फांसी भी मंजूर है, हमें किसी की कोई परवाह नहीं है। टाइगर ने कहा कि हम किसी कानून को नहीं मानेंगे, जिस देश में हमारी मां के लिए कोई कानून नहीं होगा हम उस देश के किसी कानून को नहीं मानेंगे। 

 

Created On :   19 Feb 2018 5:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story