राजस्थान डॉक्टर स्ट्राइक: डॉक्टरों ने लिखा पीएम मोदी को लेटर

Rajasthan Doctors Urge PM Modi to put on Apron for A day to feel their Pain
राजस्थान डॉक्टर स्ट्राइक: डॉक्टरों ने लिखा पीएम मोदी को लेटर
राजस्थान डॉक्टर स्ट्राइक: डॉक्टरों ने लिखा पीएम मोदी को लेटर

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में डॉक्टर और सरकार की जिद मरीजों के लिए काल साबित हो रही है। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते रोजाना तीन से चार मरीज इलाज के अभाव में दम तो़ड़ रहे है। सरकार ने दो बजे चिकित्सकों को वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन हड़ताली चिकित्सकों ने इसमें शामिल होने से मना कर दिया। चिकित्सकों की परेशानी को लेकर AIIMS के डॉक्टरों ने पीएम को लेटर लिखा है।

 

PM मोदी को लेटर

AIIMS के डॉक्टरों ने भी राजस्थान के इन डॉक्टर्स का सपोर्ट किया है। इसे लेकर उन्होंने पीएम मोदी को चिठ्ठी लिखी है। इस चिठ्ठी में लिखा है कि सुविधाओं के अभाव में डॉक्टरों को अस्पताल में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनके ऊपर जो दबाव है उसे समझने की कोशिश करे। लेटर में पीएम मोदी को एक दिन ऐप्रेन पहनकर AIIMS में बिताने के लिए कहा गया है। 

 

राजस्थान के अस्पतालों के हालात ऐसे हैं कि आउटडोर में एक या दो डॉक्टर्स के भरोसे सैकड़ों मरीज लाइनों में खड़े हैं। वहीं अस्पताल में वार्ड भी अब खाली नजर आ रहे हैं। डॉक्टर्स के नहीं होने की वजह से मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। हड़ताल पर सख्ती दिखाते हुए पुलिस लगातार डॉक्टर्स के ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन पुलिस को बेरंग लौटना पड़ रहा है। हड़ताल से परेशान मरीज और उनके परिजन भी चाहते है कि ये सरकार और डॉक्टर्स को जल्द से जल्द हड़ताल खत्म कर देनी चाहिए।

 

हाईकोर्ट के आदेशों का भी इन डॉक्टर्स पर कोई असर नहीं दिख रहा है। हाईकोर्ट ने डोक्टर्स को काम पर लौटने को कहा है, लेकिन डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर अड़े है। वहीं सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। रेजिडेंट और इंटर्न डॉक्टरों के भी हड़ताल पर जाने की वजह से हालात खराब होते जा रहे है।

 

जयपुर, जोधपुर जैसे राज्य के बड़े अस्पतालों में जहां पहले 15 से 20 हजार ऑपरेशन हो रहे थे। तो वहीं अब केवल 4-5 हजार ऑपरेशन ही हो पा रहे है। अजमेर के अस्पताल की बात करे तो यहां पर हड़ताल के बाद से 40 मरीजों के मौत की खबर है। जबकि प्रशासन का कहना है कि 1 सप्ताह में 15-20 मरीजों की मौत हो जाती है।

 

फिलहाल राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होते नहीं दिख रही है। राज्य में चिकित्सकों पर रेस्मा लागू होने की वजह से उन्हें पकड़-पकड़ कर जेल में डाला जा रहा है। 70  के करीब डॉक्टर जेल में बंद है और कई डॉक्टर अंडरग्राउंड हो गए है।

 

हालांकि राजस्थान के स्वास्थय मंत्री कालीचरण सर्राफ का कहना है कि सरकार ने चिकित्सकों की 12 मांगे मान ली है, लेकिन फिर भी डॉक्टर अपनी जिद पर अड़े है। फिलहाल  सेना, बीएसएफ और रेलवे के डॉक्टरों की मदद सरकार ले रही है।

Created On :   24 Dec 2017 10:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story