झाड़ू-पोछा लगाने और चक्की पीसने से स्वस्थ रहेंगी महिलाएं : राजस्थान शिक्षा विभाग

Rajasthan Education Department suggestions on womens health
झाड़ू-पोछा लगाने और चक्की पीसने से स्वस्थ रहेंगी महिलाएं : राजस्थान शिक्षा विभाग
झाड़ू-पोछा लगाने और चक्की पीसने से स्वस्थ रहेंगी महिलाएं : राजस्थान शिक्षा विभाग

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान शिक्षा विभाग ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। सुझाव कुछ ऐसे हैं जिन्हें पढ़कर हर कोई आश्चर्य में पढ़ जाए। इनमें महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए घर में झाड़ू पोछा करने और चक्की पीसने की सलाह दी गई है। राज्य शिक्षा विभाग की मासिक पत्रिका "शिविरा’ में ये बातें कही गई है।

शिविरा" पत्रिका में शिक्षा और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी बातें प्रकाशित की जाती हैं। यह मुख्य रूप से स्कूल टीचर्स पर केन्द्रित है। इसमें नवंबर के एडिशन में ‘स्वस्थ रहने के सरल उपाय’ शीर्षक के साथ एक लेख प्रकाशित किया गया है। लेख में 14 पाइंट्स के जरिए स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए हैं। लेख में लिखा गया है..

 

  • सुबह जल्दी उठो और 3-4 मील (5-6 किलोमीटर) रोज टहलो। संभव हो तो शाम को भी थोड़ा टहलो।
  • टहलते समय नाक से लंबी-लंबी सांसें लो तथा यह भावना करो कि टहलने से आप अपने स्वास्थ्य को संवार रहे हैं।
  • टहलने के अलावा दौड़ना, साइकिल चलाना, घुड़सवारी, तैरना या कोई भी खेलकूद, व्यायाम के अच्छे उपाय हैं। स्त्रियां चक्की पीसना, बिलौना बिलोनो, रस्सी कूदना, पानी भरना, झाड़ू पौंछा लगाना आदि घर के कामों में भी अच्छा व्यायाम कर सकती हैं। रोज थोड़े समय छोटे बच्चों के साथ खेलना, 10-15 मिनट खुलकर हंसना भी अच्छा व्यायाम के अंग हैं।

 

इनके अलावा भी कई चीजें बताई गई है, जिनमें खान-पान की आदतें और साफ-सफाई के लिए कहा गया है।

 

इस लेख की काफी आलोचना की जा रही है। ऐसे समय में जब सरकारें महिला शिक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं चला रही हैं, ऐसे में राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित यह लेख उसी रूढ़ीवादी मानसिकता को जाहिर कर रहा है, जिसमें महिलाओं को झाड़ू-पोछा लगाना, खाना बनाना और कपड़े धोने जैसे घर के कामों तक ही सीमित रखा जाता है।

Created On :   11 Nov 2017 3:15 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story