राजीव शुुक्ला का दावा : मनमोहन सिंह के कार्यकाल में की गई 6 सर्जिकल स्ट्राइक, तारीखें भी बताईं

Rajiv Shukla said 6 surgical strikes were conducted during Manmohan Singh govt
राजीव शुुक्ला का दावा : मनमोहन सिंह के कार्यकाल में की गई 6 सर्जिकल स्ट्राइक, तारीखें भी बताईं
राजीव शुुक्ला का दावा : मनमोहन सिंह के कार्यकाल में की गई 6 सर्जिकल स्ट्राइक, तारीखें भी बताईं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में चार चरणों के मतदान हो चुके हैं। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता राजीव शुक्ला ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजीव शुक्ला ने दावा किया है कि यूपीए कार्यकाल के दौरान सेना ने दुश्मनों पर कई बार सर्जिकल स्ट्राइक की है। राजीव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में छह बार सर्जिकल स्ट्राइक की गई।

 

 

राजीव शुक्ला ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यूपीए की मनमोहन सरकार ने 6 सर्जिकल स्ट्राइक की थी। पहली सर्जिकल स्ट्राइक 19 जून, 2008 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भट्टल सेक्टर में की गई थी। वहीं दूसरी 30 अगस्त-1 सितंबर 2011 को केल में नीलम नदी घाटी के पास शारदा सेक्टर में की गई थी। इसके बाद तीसरी स्ट्राइक 6 जनवरी, 2013 को सावन पात्रा चेकपोस्ट पर और चौथी सर्जिकल स्ट्राइक 27 जुलाई और 28 जुलाई, 2013 को नाजपीर सेक्टर में की गई थी। 6 अगस्त, 2013 को नीलम घाटी में एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक की गई और 14 जनवरी 2014 को अंतिम बार सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया।"

इसके साथ ही राजीव शुक्ला ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर भी बयान दिया। राजीव ने कहा कि अटल बिहारी के कार्यकाल के दौरान केवल दो बार सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार में 11 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई, लेकिन कभी इसका प्रचार नहीं किया। यूपीए सरकार में किए गए हमलों का राजनीतिकरण नहीं किया गया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में दो बार सर्जिकल स्ट्राइक की गई है। पहली स्ट्राइक जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले के बाद की गई थी। वहीं पुलवामा में CRPF जवानों पर हुए हमले के बाद भारत ने एक बार फिर आतंकी कैंपों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। ऐसा दावा किया गया था कि इन सर्जिकल स्ट्राइक्स में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए थे।

Created On :   2 May 2019 12:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story