राजनाथ बोले - 10 साल हमारी सरकार रही तो खत्म कर देंगे गरीबी 

Rajnath says - our government will end poverty in 10 years
राजनाथ बोले - 10 साल हमारी सरकार रही तो खत्म कर देंगे गरीबी 
राजनाथ बोले - 10 साल हमारी सरकार रही तो खत्म कर देंगे गरीबी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा नेता व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में गंभीर गरीबी के संकट से गुजरने वालों की संख्या अब केवल 5 करोड़ बची है। देश में 7.50 करोड़ लोग गंभीर गरीबी के संकट से बाहर हो चुके हैं। बुधवार को सिंह ने नालासोपारा में भाजपा-शिवसेना महायुति की रैली को संबोधित किया। सिंह ने कहा कि देश में यदि हमारी सरकार चलती रही तो आने वाले पांच से दस सालों में भारत में कोई व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने के लिए मजबूर नहीं होगा। सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बार-बार लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस केवल गरीबी को मुद्दा बनाती है। सिंह ने कहा कि भारत धनवान और बलवान बन रहा है। पहले लोगों में धारणा थी कि भारत कमजोर देश है लेकिन सारी दुनिया में यह धारणा अब बदल गई है। भारत के जवानों ने पाकिस्तान में जाकर आंतकियों को मार गिराया। कांग्रेस के लोग पूछते हैं कि कितने लोगों को मार गिराया गया है। हम जनता से पूछते हैं कि क्या वहां पर हमारे जवान मारे गए आतंकियों की  गिनती करते। सिंह ने कहा कि दो-चार होते तो बतला देते। मारे जाने वाले  इतने सारे हैं तो कैसे संख्या बताएं। सिंह ने कहा कि जो वीर और बहादुर होता है वह लाशें नहीं गिना करता है, जो गिद्ध होता है वही लाशें गिना करते हैं। 
 

Created On :   24 April 2019 5:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story