​जब बेस्ट डायरेक्टर के लिए राजू हुए नॉमिनेट, लोगों ने ट्विटर पर किया ट्रोल

​जब बेस्ट डायरेक्टर के लिए राजू हुए नॉमिनेट, लोगों ने ट्विटर पर किया ट्रोल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के फेमस निर्देशक राजकुमार हिरानी ने आखिरी फिल्म संजू डायरेक्ट की थी। इसके बाद वे विवादों में फंस गए। इस फिल्म के एक क्रू ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। हिरानी ने इन आरोपों को नकार दिया। इन आरोपों के बाद फिल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" की प्रोड्यूसर लिस्ट से राजू का नाम हटा दिया गया। उनके साथ काम करने वाले कई एक्टर उनके समर्थन में आए और फेयर ट्रायल की बात कही। इस मामले के बाद वे धीरे धीरे पब्लिक अपीयरेंस देने लगे।

हाल ही में राजू आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में शामिल हुए थे। राजू को फिल्म संजू के लिए बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट भी किया गया। साथ ही उनकी फिल्म को भी बेस्ट फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जिस निर्देशक पर यौन उत्पीड़न का आरोप है, फिल्मफेयर को उसे नॉमिनेट नहीं करना चाहिए। यही कारण है कि लोग इस अवॉर्ड की भी आलोचना कर रहे हैं।  

आपको बता दें कि यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला ने राजू पर आरोप लगाते हुए कहा था कि राजकुमार ने उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था व उनके साथ गलत व्यवहार भी किया। महिला ने कहा था कि नौकरी खोने के डर से पहले वह खामोश थी, इसलिए अपनी बात रखने के लिए उन्होंने मीटू कैंपेन का सहारा लिया।  MeToo कैंपेन के सहारे महिलाएं निडर होकर अपने साथ हुए अत्याचारों को दुनिया के सामने रख रही हैं। हाल ही में भारत में फिर इस कैंपेन को हवा मिली थी। पिछले कुछ दिनो में कुछ ऐसे राज खुलकर सामने आए हैं, जिसने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आम जिंदगी तक सबको हिला कर रख दिया है। 

वहीं हिरानी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। हिरानी के वकील आनंद देसाई ने कहा ने कहा कि "हमारे क्लाइंट पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। महिला उनसे बदला लेने के लिए कोई साजिश रच रही है। इन आरोपों से हिरानी की छवि खराब होगी।"

Created On :   14 March 2019 3:02 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story