रक्षाबंधन विशेष: जानिए किस मुहूर्त में बहनें बांध सकती हैं भाइयों को राखी

रक्षाबंधन विशेष: जानिए किस मुहूर्त में बहनें बांध सकती हैं भाइयों को राखी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। आज (रविवार) को रक्षाबंधन है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं। इसके साथ ही उनकी लंबी आयु अच्छे स्वास्थ की कामना करती हैं। ज्योतिष के अनुसार इस बार रक्षा सूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त पूरे 11 घंटे 26 मिनट का है। रक्षाबंधन का शुभ पर्व हर भाई और बहन के लिए विशेष होता है। रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उससे सुरक्षा का वचन लेती है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

तिथि - 26 अगस्त 2018

शुभ मुहूर्त - सुबह 05:59 मिनट से शाम 05:12 मिनट तक

मुहूर्त की अवधि - 11 घंटे 26 मिनट

दोपहर का मुहूर्त - 01:39 से 04:12 तक

मुहूर्त की अवधि - 02 घंटे 33 मिनट


बहन अपने भाई को राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा का संकल्प लेता है। बहन भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसके दीर्घायु होने की कामना करती है। कहा जाता है कि इस धागे का संबंध अटूट होता है। जब तक जीवन की डोर और श्वांसों का आवागमन रहता है एक भाई अपनी बहन के लिए और उसकी सुरक्षा तथा खुशी के लिए दृढ़ संकल्पित रहता है। 

Created On :   8 Aug 2018 8:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story