टीम डिजिटल. शनिवार को चाँद दिखने के साथ ही रमजान का पवित्र महीना रविवार से शुरू हो गया। इस्लामी कैलेंडर का नवां माह रमजान होता है, जिसे अरबी भाषा में रमादान भी कहते हैं। पाक माह रमजान 27 जून को खत्म होगा, जिसके अगले दिन ईद-उल-फितर मनाई जायगी। हर साल ये तारीख 11 दिन आगे खिसक जाती हैं। वैसे रोजा रखना किसी इम्तिहान से कम नहीं होता।
सबसे छोटा 11 घंटे का
इस बार भारत में पहला रोजा ही 15 घंटे लंबा होगा और बाकी के रोजे भी करीब इतने ही लंबे होंगे। इस बार सबसे लंबा रोजा करीब 21 घंटे का है और सबसे छोटा 11 घंटे का है। दुनिया भर में रोजे के घंटों का समय अलग अलग होता है। रोजेदार सुबह सूरज उगने के बाद से लेकर सूरज छिपने तक बिना खाए पिएं रहते हैं।
ग्रीनलैंड में 21.5 घंटे
सबसे लंबा रोजा ग्रीनलैंड में 21.5 घंटे और आइसलैंड में 21 घंटे का है। वहीं सबसे छोटा रोजा अर्जेंटीना में होगा। वहां रोजा 11.32 घंटे का होगा। भारत में पहला रोजा 15.22 मिनट का होगा, जो जून के मध्य तक और भी लंबा हो जाएगा। बता दें इससे पहले इतना लंबा रोजा जून 1983 के रमजान में था। पाकिस्तान सहित कई इस्लामिक देशों में रोजे 14 घंटे के करीब के होंगे।