मुंबई के भिंडी बाजार की सड़कों पर घूम रहा था ये स्टार, जरा पहचानिए तो...

Ranbir Kapoor bike ride with hussain dalal on mumbai streets
मुंबई के भिंडी बाजार की सड़कों पर घूम रहा था ये स्टार, जरा पहचानिए तो...
मुंबई के भिंडी बाजार की सड़कों पर घूम रहा था ये स्टार, जरा पहचानिए तो...

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म "ब्रम्हास्त्र" की शूटिंग में बिजी हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। हाल ही में रणबीर इस फिल्म से अपने को-स्टार हुसैन दलाल के साथ मुंबई की सड़कों पर बाइक राइड करने निकल पड़े। वह भी बिना किसी सुरक्षा के, पब्लिक के बीच में घूमते रहे। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा था। रणबीर हुसैन दलाल के साथ मुंबई के भिंडी बाजार की सड़कों और बाइक राइड करते नजर आए। 

सड़क पर मजे से घूमते रहे रणबीर

मजे की बात तो ये है कि इस दौरान आस-पास के किसी भी व्यक्ति ने रणबीर को नहीं पहचाना। अपने इस मजेदार एडवेंचर की कुछ फोटोज हुसैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में रणबीर अलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 15 अगस्त, 2019 में रिलीज की जाएगी। 

"ब्रह्मास्त्र" एक sci-fi फिल्म है जिसे तीन भाग में रिलीज किया जाएगा। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूज कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी होंगे। दोनों फिलहाल बुलगारिया में हैं और अपनी फिल्म "ब्रह्मास्त्र" की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर सुपरहीरो का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग से फुर्सत मिलते ही रणबीर कपूर फोटोग्राफी का शौक भी पूरा कर रहे हैं। हुसैन ने उनकी ली कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। हाल ही में फिल्म "ब्रह्मास्त्र" के सेट से एक फोटो सामने आई हैं जिसमें रणबीर कपूर एक खतरनाक हथियार कंधे पर लादे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके ट्रेनर भी मौजूद हैं हैं। माना जा रहा है कि ये हथियार फिल्म में इस्तेमाल किए जाने हैं।

‘ब्रम्हास्त्र’ से पहले संजय दत्त बायोपिक में दिखेंगे रणबीर

 
बता दें कि रणबीर काफी समय से राजकुमार हिरानी की आने वाली ‘संजय दत्त बायोपिक’ फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के लिए भी रणबीर ने काफी मेहनत की है। उन्होंने संजय दत्त जैसा लुक पाने के लिए खुद में कई बदलाव किए हैं।  

Created On :   20 Feb 2018 8:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story