वो फ्लाइट में 3 घंटे सब सहती रही और फ्लाइट अटेंडेंट देखते रहे

Randi Zuckerberg Says She Was Sexually Harassed on an Alaska Airlines Flight
वो फ्लाइट में 3 घंटे सब सहती रही और फ्लाइट अटेंडेंट देखते रहे
वो फ्लाइट में 3 घंटे सब सहती रही और फ्लाइट अटेंडेंट देखते रहे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न से केवल आम लड़कियां ही परेशान नहीं है। बल्कि जानी-मानी हस्तियों को भी इस का सामना करना पड़ता है। फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की बहन रैंडी जुकरबर्ग को 3 घंटे तक फ्लाइट में यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। इस बात का खुलासा खुद रैंडी ने किया है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर अपने साथ घटी इस घटना को बताया है। रैंडी ने पोस्ट में बताया कि लॉस एंजेलिस से मैक्सिको जाने के दौरान अलास्का एयरलाइंस में 3 घंटे तक उनका उत्पीड़न किया गया और वहां मौजूद फ्लाइट अटेंडेंट ने हो रही इस छेड़खानी को रोकने का प्रयास तक नहीं किया। 

शराब पीकर कर रहा था भद्दे कमेंट

गौरतलब है कि एयरलाइंस के एक्जिक्युटिव को लिखे गए पत्र में रैंडी ने कहा कि वह अपने पास बैठे व्यक्ति से बेहद असहज महसूस कर रही थीं क्योंकि वह उन पर और फर्स्ट क्लास में बैठे अन्य महिला यात्रियों पर लगातार घटिया कॉमेंट कर रहा था। गंदे तरीके से मुझे घूर रहा था और लगातार शराब पीए जा रहा था। रैंडी ने कहा कि वह व्यक्ति मास्टरबेट करने के बारे में और मेरे साथ यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। वह प्लेन में चढ़ रही महिला यात्रियों के शरीर के बारे में भी भद्दे कॉमेंट कर रहा था। 

फ्लाइट अटेंडेंट ने नहीं दिया ध्यान मेरी बात पर

उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने और मेरे साथी ने फ्लाइट अटेंडेंट को शिकायत की, तो उसने इस बात को हल्के में लेते हुए कहा कि ये पैसेंजर इस रूट पर अक्सर सफर करते हैं। फ्लाइट में उसे लगातार शराब परोसी जा रही थी। यही नहीं फ्लाइट अटेंडेंट ने हमें अपनी सीट छोड़ कर पीछे जा कर बैठने को कहा।

बर्दाश्त भी मैं करूं और अपनी सीट भी छोड़ूं  ?

रैंडी ने लिखा, "मैंने सोचा कि आखिर मुझे अपनी सीट छोड़कर क्यों जाना चाहिए जबकि मेरा ही शोषण किया जा रहा है।" क्या उस शख्स को फ्लाइट से बाहर करने की जरूरत नहीं थी?  एयरलाइन के स्टाफ को उस शख्स की हरकत के बारे में पता था फिर भी किसी ने कुछ नहीं किया। 3 घंटे तक मैंने ये सब बर्दाश्त किया।

एयरलाइन ने कहा है कि इस मुद्दे पर उन्होंने रैंडी से संपर्क किया है और जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी व्यक्ति के यात्रा के विशेषाधिकार रद्द कर दिए जाएंगे। 

Created On :   2 Dec 2017 4:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story