ग्रैंड रिसेप्शन में दीपवीर ने कुछ इस अंदाज में की मेहमाननवाजी, देखें तस्वीरें

ग्रैंड रिसेप्शन में दीपवीर ने कुछ इस अंदाज में की मेहमाननवाजी, देखें तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में हुआ। ये रिसेप्शन कुछ खास करीबी लोग और मीडिया के लिए किया गया था। इस दौरान दीपिका और रणवीर काफी खास लुक में नजर आए। दोनों ही एक ही रंग के लिबास में दिखाई दिए। यहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही स्टेज पर मेहमान नवाजी करते दिखाई दिए। 

दो रीति रिवाजों से हुई शादी
बता दें कि बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी दीपिका और रणवीर की शादी का यह दूसरा रिसेप्शन था। दोनों की शादी कोंकणी और सिंधी दोनों रीति रिवाजों से हुई। पहले 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो के किनारे बने विला देल बलबियानेलो में दीपवीर परिणय सूत्र में बंधे। यहां साउथ इंडियन रीति रिवाजों के अनुसार शादी की। इसके बाद गुरुवार 15 नवंबर को नॉर्थ इंडियन रीति रिवाजों से एक दूसरे के साथ फेरे लिए। 


 

Created On :   29 Nov 2018 9:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story