किशोरी को कुंवारी मां बनाकर आरोपी फरार , दुष्कर्म का मामला दर्ज

Rape a girl and accused absconding, case registered
किशोरी को कुंवारी मां बनाकर आरोपी फरार , दुष्कर्म का मामला दर्ज
किशोरी को कुंवारी मां बनाकर आरोपी फरार , दुष्कर्म का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक किशोरी के साथ उसके प्रेमी ने दगाबाजी की। किशोरी को शादी के हसीन सपने दिखाकर उससे कई बार संबंध बनाए। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। किशोरी ने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन वह टालमटोल जबाब देता रहे। इस दौरान वह किशोरी को शहर के बाहर कई बार लॉज में लेकर गया। किशोरी को गर्भवती होने की बात पता चली तब तक काफी देर हो चुकी थी। वह डॉक्टरों के पास गई, लेकिन गर्भपात कराने पर उसकी जान काे खतरा पैदा हो गया था। पीड़ित किशोरी ने दो दिन पहले अस्पताल में एक शिशु को जन्म दिया है। एमआईडीसी पुलिस ने आरोपी राजा कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार राजा की तलाश पुलिस कर रही है। 

शादी के सपने दिखाकर बनाया संबंध

पुलिस सूत्रों के अनुसार एमआईडीसी क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी मूलत: भागलपुर, बिहार की रहने वाली है। उसके माता- पिता नागपुर में रहते हैं। किशोरी के घर के पास आरोपी राजा कुमार (20), भागलपुर निवासी रहता है। राजा कुमार की बहन से किशोरी की मित्रता थी, इसलिए किशोरी का राजा कुमार के घर में आना जाना था। राजा ने किशोरी से पहले दोस्ती की, फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसी दौरान आरोपी राजा और किशोरी ने अपने प्रेम संबंधों की भनक किसी को लगने नहीं दी। राजा कुमार किशोरी को शादी के सपने दिखाने लगा। आरोप है कि, आरोपी ने जनवरी-2019 में उसे भागलपुर लेकर गया। इस दौरान भागलपुर रेलवे स्टेशन के पास  आरोपी उसे एक लॉज में लेकर गया। लॉज में आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद दोनोें के बीच कई बार संबंध बने। 

परिजनों को डाक्टर से मालूम हुई गर्भवती होने की बात

तीन माह पहले किशोरी के परिजनों को उसके गर्भवती होने की बात डॉक्टर के पास लेकर जाने पर पता चली, तब किशोरी के परिजनों ने  उससे पूछताछ की। किशोरी ने आरोपी का नाम उजागर किया। परिजनों ने आरोपी राजा कुमार से पहले पूछताछ की। इधर किशोरी के परिजनों को डॉक्टरों ने बता दिया कि, उसका गर्भपात कराने पर उसकी जान जा सकती है। किशोरी करीब 6 माह की गर्भवती थी।  परिजनों ने जब राजा से उससे शादी करने के बारे में बातचीत की तो उसने इंकार कर दिया। इधर 6 माह की गर्भवती होने के कारण, गर्भपात होना मुश्किल हो गया था, तब पीडिता की मां उसे अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन पहले किशोरी ने एक शिशु को जन्म दिया। इस बारे में अस्पताल के डॉक्टरों ने एमआईडीसी पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजा कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। इस प्रकरण की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप रायन्नावार के मार्गदर्शन में हवलदार विजय नेमाडे कर रहे हैं। 

Created On :   18 Oct 2019 7:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story