चॉकलेट देने के बहाने से बालिका से दुराचार, आरोपी युवक गिरफ्तार

Rape a minor girl greed of giving chocolate, accused arrested
चॉकलेट देने के बहाने से बालिका से दुराचार, आरोपी युवक गिरफ्तार
चॉकलेट देने के बहाने से बालिका से दुराचार, आरोपी युवक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पुणे। चॉकलेट देने के बहाने से  एक पांच वर्षीय बालिका से लैंगिक अत्याचार करने की घटना पुणे के कोंढवा परिसर में सामने आई हुई है। घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने बताया कि कोंढवा पुलिस थाने में बालिका के पिता ने शिकायत दी है जिस अनुसार पड़ोस में रहनेवाले 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर बालकों का लैंगिक अत्याचार से संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार बालिका के पिता और उक्त युवक एक ही निर्माणाधीन क्षेत्र पर बतौर मजदूर काम करते हैं। मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे युवक ने बालिका को चॉकलेट देने का लालच दिखाकर खुद के कमरे में बुलाया और उसके साथ लैंगिक अत्याचार किया। बालिका के पिता को घटना के बारे में पता चलते ही वह सीधे पुलिस थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ शिकायत दी। उसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए  आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। घटना से आसपास रहने वालों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

पुणे में 20 सितंबर को मशाल मोर्चा , भिड़े वाड़ा को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग

पुणे के बुधवार पेठ स्थित भिड़े वाड़ा को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की लंबित मांग को लेकर 20 सितंबर को मशाला मोर्चा निकाला जाएगा। यह जानकारी बुधवार को आई सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय स्मारक संघर्ष समिति द्वारा दी गई। समिति के पदाधिकारी कल्याण जाधव ने पत्रकार परिषद में कहा कि महात्मा जोतिराव फुले तथा सावित्रीबाई फुले ने भारत का पहला लड़कियों का स्कूल शुरू किया। उक्त स्कूल बुधवार पेठ स्थित भिड़े वाड़ा में शुरू किया गया था। इसलिए इस भिड़े वाड़ा को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए ऐसी हम कई सालों से मांग कर रहे हैं जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसलिए इस मांग को लेकर 20 सितंबर को समिति द्वारा गंज पेठ स्थित महात्मा फुले वाड़ा से भिड़े वाड़ा तक मशाल मोर्चा निकाला जाएगा। पत्रकार परिषद में समिति के अमर हजारे, गोविंद डाके, छाया भगत, रूपाली पाटील आदि उपस्थित थे।  

Created On :   18 Sep 2019 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story