- Home
- /
- किशोरी को किडनैप कर जंगल में ले...
किशोरी को किडनैप कर जंगल में ले जाकर किया रेप, मृत समझकर आरोपी फरार
डिजिटल डेस्क, सीधी। जिले के बम्हनी चौकी अंतर्गत एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हंसिए से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। किशोरी घास काटने के लिये घर से कुछ दूर जंगल गई हुई थी।
एकांत पाकर किया दुष्कर्म
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बम्हनी निवासी 15 वर्षीय एक किशोरी शनिवार की शाम करीब 5 बजे मवेशियों के लिये चारा लेने के लिये घर से लगे कुछ दूर जंगल गई थी। जहां वहसी दरिंदे ने एकांत पाकर उसे पकड़ लिया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
हत्या करने की कोशिश
बताया गया है कि दुष्कर्म के दौरान किशोरी द्वारा हल्ला गुहार करने पर आरोपी द्वारा किशोरी के ही हसिये से उस पर कई वार कर उसे जान से खत्म करने का प्रयास भी किया गया। हंसिये से की गई गंभीर मारपीट के कारण वह बेहोश हो गई। तो आरोपी यह सोचकर वहां से फरार हो गया कि वह मर गई है। उधर किशोरी के घर न लौटने पर उसके परिजन उसकी खोज में लगे हुए थे। संभावित जगहों में खोजने के बाद भी जब वह नही मिली तो परिजनों द्वारा बम्हनी चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उधर जंगल में किशोरी को आज तड़के करीब 4 बजे होश आया तो वह पास के ही गांव में एक व्यक्ति के यहां जाकर अपने परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया। जहां परिजनों ने 100 डायल की मदद से मासूम नाबालिग को जिला चिकित्सालय सीधी में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गहरी चोंट होने के कारण पीड़िता किशोरी के शरीर से खून ज्यादा बह गया है। जिसके चलते वह बोल पाने की स्थिति में भी नहीं देखी गई है। सदमे एवं खून की कमी की वजह से थोड़ी-थोड़ी देर में बेहोश होती रही है। ऐसी स्थिति में पीड़िता आरोपी का नाम भी नही बता पा रही है। बहरहाल पुलिस अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366, 376, 307, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Created On :   5 Nov 2018 8:23 AM GMT