13 वर्षीय नाबालिग को झांसा देकर 5 दिन तक किया गैंगरेप

Rape with minor girl in bilaspur chhattisgarh
13 वर्षीय नाबालिग को झांसा देकर 5 दिन तक किया गैंगरेप
13 वर्षीय नाबालिग को झांसा देकर 5 दिन तक किया गैंगरेप

डिजिटल डेस्क, बिलासपुर। एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया और फिर उसके साथ 5 दिनों तक दो लोगों ने गैंगरेप किया गया। मामले में फरार दो आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।

सिविल लाइन पुलिस पुलिस के अनुसार अमन कश्यप उर्फ जलवा पिता रामेश्वर कश्यप (30) व शैलेंद्र रात्रे उर्फ शैला पिता सुशील रात्रे (20) जरहाभाठा ओमनगर के रहने वाले हैं। परिजन बच्ची को लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे थे। पुलिस ने उसका बयान दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार बीते 15 अप्रैल को दोनों युवकों ने मिलकर 13 वर्षीय नाबालिग को झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया। फिर उसे अपने घर ले गए। इस बीच दोनों आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। इस बीच लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजन ने उसकी पतासाजी शुरू की। पांच दिन बाद अचानक नाबालिग अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई।

Created On :   1 July 2017 1:32 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story