भाई को मारने की धमकी देकर नाबालिग के साथ किया रेप

Raped a minor by threatening to kill his brother pune
भाई को मारने की धमकी देकर नाबालिग के साथ किया रेप
भाई को मारने की धमकी देकर नाबालिग के साथ किया रेप

डिजिटल डेस्क, पुणे। भाई को मारने की धमकी देकर एक युवक ने 14 वर्षीय लड़की के साथ रेप किया। यह वारदात बुधवार को विश्रांतवाड़ी इलाके में सामने आई। पुलिस ने बताया कि धनंजय मारमिल्ले, उम्र 28 साल को गिरफ्तार किया गया है। उस पर दुष्कर्म तथा बालकाें का लैंगिक अत्याचारों से संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ लड़की के पिता ने शिकायत दी है। 

लड़की आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वह अपने माता, पिता और भाई के साथ रहती है। बुधवार सुबह उसके माता पिता काम पर गए हुए थे। लड़की स्कूल जाने के लिए निकली तब धनंजय ने उसे सड़क पर रोका और भाई को मार डालने की धमकी देकर जबरन उसे अपने घर ले गया। जहां उसका रेप कर भाग निकला। 

काफी देर होने के बावजूद भी जब लड़की घर नहीं आई, तो उसके माता पिता ढूंढने के लिए बाहर निकले। कुछ ही देर में उन्हें लड़की दिखीं। उसे घर लाकर भरोसे में लिया गया। फिर परिजन ने उससे पूछताछ की, तब उसने जकर लड़की ने इस बारे में परिजन को बताया। उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल धनंजय को गिरफ्तार किया।

Created On :   23 Aug 2019 2:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story