मुंबई RTO ऑफिस में भीषण आग, सैकड़ों महत्वपूर्ण कागजात जले

Rare fire in RTO office of mumbai city, Burnt hundreds of important documents
मुंबई RTO ऑफिस में भीषण आग, सैकड़ों महत्वपूर्ण कागजात जले
मुंबई RTO ऑफिस में भीषण आग, सैकड़ों महत्वपूर्ण कागजात जले

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ताडदेव स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में लगी आग के चलते सैकड़ों कागजात जलकर राख हो गए। दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए करीब तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल आग लगने की वजह भी साफ नहीं है। दमकल विभाग को ऑरटीओ में आग लगने की सूचना सुबह पांच बजकर 20 मिनट के करीब मिली। आठ दमकल की गाड़ियां और दो पानी के टैंकर तुरंत मौके पर पहुंचे।

इसके बाद आग पर आठ बजे के बाद पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग से ज्यादा नुकसान लर्निंग लाइसेंस विभाग में हुआ है। आग की चपेट में आने से इलेक्ट्रिकल वायरिंग, लाइसेंस, कागजात, फर्नीचर, कंप्यूटर, प्रिंटर और दूसरे सामान जल गए। इसके अलावा निचली मंजिल पर स्थित करीब 20 केबिन भी आग की चपेट में आने से जले हैं। दमकल विभाग आग की वजह की जांच कर रहा है। वह RTO आग से हुए नुकसान का अंदाजा लगाने में जुटा हुआ है। ताडदेव RTO में इससे पहले भी आग लगने की घटना हो चुकी है। साल 2015 में कागजात से भरे गोदाम में आग लगी थी जिसके चलते पुराने दस्तावेज और फर्नीचर जल कर राख हो गए थे।

Created On :   5 Aug 2018 7:14 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story