राशन कार्ड अपडेट करवाना बना सिरदर्द, आफिस से नदारद रहते हैं कर्मचारी

Ration updation is in trouble due to non availability of officers
राशन कार्ड अपडेट करवाना बना सिरदर्द, आफिस से नदारद रहते हैं कर्मचारी
राशन कार्ड अपडेट करवाना बना सिरदर्द, आफिस से नदारद रहते हैं कर्मचारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राशन कार्ड पर मिलने वाली सामग्री और कार्ड अपडेट करवाने, नया राशन कार्ड बनाने के लिए इन दिनों लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हैरानी की बात यह है कि सर्वर डाउन होने के नाम पर कर्मचारी घर चले जाते हैं और लोग उनका इंतजार करते रहते हैं। पहले तो कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते हैं, यदि पहुंच भी गए, तो बीच-बीच में गायब होते रहते हैं। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बुधवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

कुर्सी पर नहीं मिलते कर्मचारी
जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह 11.30 बजे जब राशन कार्ड के आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे थे, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ड्यूटी पर आए कर्मचारी से विवाद हो गया। कर्मचारी ने दो टूक कह दिया कि वह कुछ नहीं कर सकता है, सर्वर डाउन है। आप बाद में आना। कुछ लोग ऐसे थे जो कई दिनों और महीने से इसके लिए चक्कर लगा रहे थे, फिर भी उनका काम नहीं हाे पा रहा था। दक्षिण नागपुर निवासी हितेश मुंदाफले ने बताया कि वह एक माह से चक्कर लगा रहा है, लेकिन कर्मचारी कुर्सी पर मिलते ही नहीं हैं, तो कभी सर्वर डाउन रहता है।

राजीव गांधी नगर निवासी तबसुम बानो यूनुस सैय्यद ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण उन्हें 7 दिन बाद आने को कहा है। उससे भी हैरानी की बात यह है कि वहां खिड़की पर कोई सुनने वाला नहीं था। खिड़की बंद थी, जिस पर लिखा था कि ऑनलाइन बंद है। मैनुअल आवेदन कौन लेगा, यह कोई बताने और सुनने के लिए तैयार नहीं था।

मौके पर जाकर जांच करूंगा
सर्वर डाउन की समस्या दो दिन पहले थी। बीच-बीच में यह परेशानी आती है, लेकिन यदि कोई कर्मचारी ड्यूटी से गायब रहता है, तो यह सही नहीं है। मौके पर जाकर मामले की जांच करूंगा।
प्रशांत काले, नागरिक आपूर्ति अधिकारी
 

Created On :   28 Feb 2019 7:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story