ऑनलाइन सिस्टम ने बढ़ाया सिरदर्द, आधार लिंक नहीं होने से नहीं मिला राशन

Ration was not found without having a Aadhar link
ऑनलाइन सिस्टम ने बढ़ाया सिरदर्द, आधार लिंक नहीं होने से नहीं मिला राशन
ऑनलाइन सिस्टम ने बढ़ाया सिरदर्द, आधार लिंक नहीं होने से नहीं मिला राशन

डिजिटल डेस्क, नागपुर|  राशन वितरण में आनलाइन सिस्टम दुकानदार और लाभार्थी दोनों के लिए सिरदर्द बन गया है। आधार लिंक नहीं होने से इस बार भी कई लोगों को राशन से वंचित रहना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि कालाबाजारी की शिकायतों के बाद सरकार ने राशनकार्ड धारकों काे उनका अधिकार दिलाने के िलए आधार कार्ड पंजीयन योजना को नागपुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चालू की। सेंट्रलाइज करने वाली यह योजना पूर्व नागपुर की आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन रही है। सरकार और माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद भी कई लोग राशन से वंचित रह रहे हैं। 
 

सारा सिस्टम आनलाइन
पूर्व नागपुर के अन्य धान्य भंडार दुकानदार ने बताया कि सारा सिस्टम ऑनलाइन है इस वजह से परेशानी हो रही है। हमारे हाथ में कुछ नहीं है, कई बार नेट बंद होने के कारण भी यह समस्या आती है। हमें तो ऑनलाइन के आधार पर ही राशन मिलता है और सिस्टम ऑनलाइन होने से सब दिखाई पड़ता है। मुझे 125 बोरे मिलते थे, जिसमें से पिछली बार 80 बोरे कम कर िदए, क्योंकि यह समस्या चल रही है।
 

इंस्पेक्टर को  अधिकार
यदि किसी के फिंगर प्रिंट मैच नहीं होते हैं तो इंस्पेक्टर को अधिकार दिए गए हैं कि वैरिफाई कर वह अनाज दे सकते हैं। यह अधिकार पहले दुकानदारों के पास था, लेकिन कालाबाजारी पर नकेल कसने के िलए छीन लिया गया।

ये हो रही है परेशानी 

फिंगर प्रिंट मैच नहीं हो रहे हैं।
दुकानदार बिना राशन दिए वापस भेज देते हैं।
आधार कार्ड पंजीयन के िलए कार्यालय जाना पड़ रहा है।
राशन के िलए कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
दुकानदार समस्याअों को सुलझाने की जगह उलझा रहे हैं।
गरीब लोगों पर जोन व मुख्य कार्यालय जाने का खर्चा पड़ रहा है।
दो जगह कार्ड होने से भी आधार स्वीकार नहीं करता है।

आधार जरूरी
आधार कार्ड नहीं है तो अन्य आईडी से राशन ले सकते हैं, इसकी अनुमति इंस्पेक्टर देगा
सभी लोग अपने आधार कार्ड को लिंक करवा लें
हजारों कार्ड अनवैलिड
2.8 लाख कार्डधारकों  में से 8 हजार अनवैलिड हुए 
39 हजार हैं अंत्योदय कार्डधारक।

यहां कर सकते हैं पंजीयन और शिकायत

मेडिकल, धंतोली, सदर एवं टेका जोन के लोग मीठा नीम दरगाह के पास कार्यालय में पंजीयन और शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। महल का मनपा कार्यालय में तथा इतवारी का कॉटन मार्केट के गोदाम में यह व्यवस्था दी गई है। यहां स्थित हेल्प डेस्क पर पंजीयन के साथ ही शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

शिकायतें काफी आ रही है : अनाज न मिलने की शिकायत लेकर कई लोग मेरे पास आए थे। पूर्व नागपुर से बहुत से लोगों की शिकायतें आ रही हैं। बहुत लोग अनाज से वंचित हैं।
-तानाजी वनवे, पार्षद 

सेंट्रलाइज हुआ सिस्टम

आधार कार्ड लिंक करने से सिस्टम सेंट्रलाइज हुआ है, कुछ समस्याएं हो सकती हैं लेकिन ऐसा कोई नहीं रहेगा, जिसे अनाज नहीं मिले। परिवार के किसी भी अन्य सदस्य के पहचान-पत्र की जांच कर इंस्पेक्टर अनाज दिलाने में मदद करेंगे। 
                                                                                                                                       प्रशांत काले, धान्य वितरण अधिकारी
 

Created On :   25 Nov 2017 10:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story