राम ने छोड़ा तीर...धूं-धूं कर जले रावण-कुंभकरण और मेघनाथ, धूमधाम के साथ मना पंजाबी दशहरा

ravan dahan in jabalpur in the 68th Punjabi Dussehra Festival
राम ने छोड़ा तीर...धूं-धूं कर जले रावण-कुंभकरण और मेघनाथ, धूमधाम के साथ मना पंजाबी दशहरा
राम ने छोड़ा तीर...धूं-धूं कर जले रावण-कुंभकरण और मेघनाथ, धूमधाम के साथ मना पंजाबी दशहरा

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन के तत्वावधान में 68 वां पंजाबी दशहरा समारोह शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर ग्वारीघाट में जगद्गुरू डॉ स्वामी श्यामदेवाचार्य महाराज के आशीर्वचन और हर्ष पटेरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम दुर्गा वंदना, श्रीराम होली, मॉस एक्रो योगा, सूफी, कत्थक, दिव्य रामायण, स्वच्छता अभियान पर नाटक का मंचन किया गया। इसके साथ पंजाबी भांगड़ा एंड पार्टी द्वारा शानदार प्रस्तुति दी। श्याम बैंड के 200 सदस्यीय दल ने श्रीराम शोभायात्रा  को अभूतपूर्व यादगार बना दिया।

इसके तदउपरांत श्रीराम ने 55 फीट ऊंचे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों पर अपने तीर कमान से अग्रिबाण मार कर उन्हें जलाया। इस दौरान संस्थाध्यक्ष चन्द्रकुमार भनोत, सचिव मोहन खत्री, डॉ राजीव ओबेराय, अंशुल मलिक, पवन मरवाह और राजेश कोचर आदि मौजूद थे।

250 अलग-अलग रंग की हुई आतिशबाजी
शाम होते ही आसमान में विभिन्न रंग की आतिशबाजी दिखाई देने लगी। 250 के करीब आतिशबाजी हुई हैं जो विभिन्न प्रकार की थी। इस संबंध में आयोजकों कहना है कि हमारा प्रयास रहता है कि लोगों को हर वर्ष कुछ नया देखने को मिले। इसमें हम काफी हद तक सफल भी हुए हैं और हर वर्ष तरह-तहर की आतिशबाजी लोगों को दिखा रहे हैं।

दूर दराज से आये लोग
दशहरा देखने ग्वारीघाट से सटे कई ग्रामीण क्षेत्र है। इसलिए यहां पर दूर दराज से लोग ज्यादा आते है। शहरी लोगों के अलावा ग्रामीण अंचल के लोग भी इस दशहरा में शामिल हुए थे। दशहरा में आतिशबाजी देखते ही बन रही थी। सभी लोगों ने आतिशबाजी का जमकर आनंद लिया। लोगों का कहना है कि हम प्रतिवर्ष यह दशहरा देखने आते हैं, यहां की आतिश्बाजी देखते ही बनती है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति
इस दौरान शहर के कलाकारों व बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस दौरान विभिन्न दुल-दुल घोड़ी का नृत्य लोगों में आकर्षण का केन्द्र रहा है। कार्यक्रम को देखने के लिए दोपहर 2 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। शाम 5 बजे से पूरा आयोजन स्थल लोगों की खचाखच भीड़ से भर गया। लोग अपने परिवार के साथ सतरंगी आतिशबाजी देखने के लिए आयोजन स्थल  पहुंचे थे। 

Created On :   18 Oct 2018 2:56 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story