मंत्रिमंडल विस्तार जल्दः रावल को खाद्य आपूर्ति, तावडे बने संसदीय कार्यमंत्री

Rawal to Food Supply, Tawde become Parliamentary affairs Minister
मंत्रिमंडल विस्तार जल्दः रावल को खाद्य आपूर्ति, तावडे बने संसदीय कार्यमंत्री
मंत्रिमंडल विस्तार जल्दः रावल को खाद्य आपूर्ति, तावडे बने संसदीय कार्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के एलान के साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गिरीष बापट के सांसद चुने जाने के चलते रिक्त हुए दो विभाग का बंटवारा कर दिया है। राज्य के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल अब खाद्य व आपूर्ति विभाग भी संभालेंगे जबकि शिक्षामंत्री विनोद तावडे को संसदीय कार्य मंत्री की भी जिम्मेदारी सौपी गई है। राज्य के खाद्य आपूर्ति व संसदीय कार्यमंत्री गिरीष बापट पुणे से सांसद चुने गए हैं। उन्होंने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस लिए उनके दोनों विभागों की जिम्मेदारी रावल और तावडे को सौपी गई है। बापट पुणे के पालकमंत्री भी थे। अब राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील को पुणे का पालकमंत्री बनाया गया है। जबकि जलगांव के पालकमंत्री की जिम्मेदारी गिरीष महाजन को सौपी गई है। अभी तक चंद्रकांत पाटील जलगांव के पालकमंत्री थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर दुहराया है कि विधानमंडल अधिवेशन से पूर्व मंत्रिमंडल विस्तार होगा। खरीफ फसल के लिए हुई समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा। 

अमित गोरखे अण्णाभाऊ साठे विकास महामंडल के अध्यक्ष

आघाडी सरकार में घोटाले के आरोपों के कारण बदनाम हुए साहित्यरत्न लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे विकास महामंडल के अध्यक्ष पद पर अमित गणपत गोरखे की नियुत्ति की गई है। प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय व विशेष सहायता विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के लगभग साढ़े चार साल बाद महामंडल को स्वतंत्र रूप से अध्यक्ष मिला है। राज्य सरकार ने महामंडल के अध्यक्ष के रूप में गोरखे को जिम्मेदारी दी है। अभी तक महामंडल के अध्यक्ष पद का प्रभार प्रदेश के सामाजिक न्याय व विशेष सहायता राज्य मंत्री दिलीप कांबले के पास था। आघाडी सरकार में महामंडल के अध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस के निष्कासित विधायक रमेश कदम थे। कदम पर महामंडल के कर्ज वितरण योजना में घोटाले का आरोप है। नियमों की अनदेखी करके घोटाले के आरोपों के कारण कदम जेल में बंद हैं। गोरखे पुणे के रहने वाले हैं। 

 

 

Created On :   7 Jun 2019 2:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story