बेटे के खिलाफ कोर्ट जाएंगे रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया

Raymond Group Vijaypat Singhania will go to court against his son gautam singhania
बेटे के खिलाफ कोर्ट जाएंगे रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया
बेटे के खिलाफ कोर्ट जाएंगे रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया
हाईलाइट
  • गौतम ने पिता विजयपत को घर से भी बाहर निकाल दिया था।
  • रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया अपने बेटे के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।
  • विजयपत ने तीन साल पहले रेमंड ग्रुप अपने बेटे गौतम को सौंप दी थी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया अपने बेटे गौतम सिंघानिया के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। विजयपत ने तीन साल पहले रेमंड ग्रुप अपने बेटे गौतम को सौंप दिया था। इसके बाद गौतम ने न सिर्फ उन्हें रेमंड के सभी मुद्दों से बेदखल कर दिया था, बल्कि अपने घर से भी बाहर निकाल दिया था। विजयपत इसी वजह से कोर्ट जाना चाहते हैं और रेमंड ग्रुप को फिर से अपने अधिकार में लेना चाहते हैं। 

विजयपत ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 2 साल से उन्होंने अपने बेटे से बात तक नहीं की है। उन्होंने कहा, "2007 में कोर्ट ने एक फैसला लिया था, जिसके तहत मूलभूत जरूरतें नहीं पूरी होने की स्थिति में माता-पिता अपने बच्चों से उपहार में दी गई संपत्ति वापस ले सकते हैं।" विजयपत ने कहा कि गौतम को रेमंड ग्रुप का मालिकाना हक गिफ्ट के रूप में देना उनकी मुर्खता थी, जिसे वह वापस लेना चाहते हैं और कोर्ट के इसी प्रावधान के तहत गौतम के खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे।

बता दें कि भारत के नामचीन कारोबारी और रेमंड ग्रुप के मालिक विजयपत ने कंपनी में अपने सारे शेयर तीन साल पहले अपने बेटे गौतम के नाम कर दिए थे। इन शेयर्स की कीमत 1000 करोड़ रुपए थी। इसके कुछ समय बाद सिंघानिया को उनके बेटे ने बेसहारा छोड़ दिया था और घर से निकाल दिया था। करोड़ों रुपए के रेमंड ग्रुप के मालिक विजयपत आज किराए के मकान में रह रहे हैं।

Created On :   2 Jan 2019 4:45 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story