नोटबंदी के बाद RBI ने छापे 500 रुपए के 2.89 अरब नए नोट

नोटबंदी के बाद RBI ने छापे 500 रुपए के 2.89 अरब नए नोट
नोटबंदी के बाद RBI ने छापे 500 रुपए के 2.89 अरब नए नोट

डिजिटल डेस्क, देहरादून। इंडिया में नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अब तक 500 रुपए के कितने नोट छापे हैं, इसका खुलासा एक RTI में हो गया है। RTI में सामाजिक कार्यकर्ता रघुनाथ सिंह नेगी ने खुलासा किया है कि नोटबंदी के बाद से अब तक RBI ने 500 रुपए के करीब 2.89 अरब नए नोट छापे हैं। नेगी ने यह जानकारी RBI से RTI के जरिए प्राप्त की है।

रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रेसवार्ता में बताया है कि RBI ने 500 रुपए के नए नोटों की छपाई का ब्योरा तो दिया, लेकिन 2000 रुपये के नए नोटों की संख्या नहीं बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर RBI ने जानकारी नहीं दी। इससे खास वर्ग को लाभ पहुंचाने की मानसिकता भी उजागर होती है।

Created On :   19 Aug 2017 11:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story