राशि के हिसाब से जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन

Read our Daily Horoscope  and find out what your Sun Sign says
राशि के हिसाब से जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
राशि के हिसाब से जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर सूर्यदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और यहां पर वे जनवरी माह की 24 तारीख को सुबह 09:30 तक रहेंगे। सूर्यदेव के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जाने से अलग-अलग राशि और नक्षत्र वालों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे, सबको अलग-अलग फलों की प्राप्ति होगी। जानिए कैसा रहेगा राशि के हिसाब से आज का दिन।

 

मेष राशि 

समय आज दिनभर आपके पक्ष में बना रहेगा। जितने भी आवश्यक कार्य है उन्हें आज शाम तक कर ले। प्रेम संबंध शानदार रहेंगे। कामकाज ठीक-ठाक रहेगा। 

शुभ रंग-  पीला
शुभांक -  4
उपाय - पीली वस्तुओं का दान करें

 

वृषभ 

सितारे लगातार आपकी मदद कर रहे है। विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा। यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते है तो यह समय आपके अनुकूल है। 


शुभ रंग-  नारंगी
शुभांक -  5
उपाय - पुखराज रत्न धारण करें

 


मिथुन 

समय अभी आपका उतना साथ नहीं दे रहा है। जितनी की आप अपेक्षा कर रहे है। शिक्षा से जुड़े हुए कार्यों में सफल हो सकते है। जरूरी काम आज के बजाए कल से करें। 


शुभ रंग-  केसरिया
शुभांक -  8
उपाय - सेव फल का दान करें

 


कर्क 

चंद्रमा का अशुभ गोचर आप के कार्यों में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है। सुख में कमी आने से मन अप्रसन्न रह सकता है। चिंता न करें। कल की सुबह बेहतर परिणाम लेकर आएगी। 


शुभ रंग-  सुनहरा
शुभांक -  1
उपाय - सफेद वस्तुओं का दान करें

 

 

सिंह 

ग्रहों का सहयोग मिलने से सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा। आवश्यक निर्णय तेजी से ले तो ज्यादा बेहतर होगा। 


शुभ रंग-  हरा
शुभांक -  1
उपाय - गुरु का आशीर्वाद लें

 

 

कन्या 

समय उतना बेहतर नहीं है जितनी आप अपेक्षा कर रहे हैं। काम-काज की परिस्थितियां साधारण रहेंगी। धन की चिंता बनी रहेगी। कल से समय सुधरेगा। 

शुभ रंग-  सफेद
शुभांक -  3
उपाय - गुरुवार का व्रत करें

 

 

तुला 

चंद्रमा का साथ आज पूरे दिन आपको मिलता रहेगा। जितने आवश्यक कार्य है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी। 

शुभ रंग-  आसमानी
शुभांक -  2
उपाय - केसर का तिलक लगाएं

 


वृष्चिक 

चंद्रमा का आपकी राशि से बारहवें भाव में भ्रमण कमजोर का बन रहा है। कार्यक्षेत्र बाधाओं से ग्रस्त रहेगा। धन संबंधी चिंता रह सकती है। वाणी पर संयम बनाए रखें। 

शुभ रंग-  सफेद
शुभांक -  1
उपाय - दही का सेवन करें

 


धनु

सितारों का साथ आज पूरे दिन भर आपके पक्ष में बना रहेगा। अधिकारी वर्ग आपकी पूरी सहायता करेगा। संतान की चिंता बनी रहेगी। यात्रा सोच समझकर करें। 

शुभ रंग-  पीला
शुभांक -  5
उपाय - विष्णु भगवान की पूजा करें

 

 

मकर

दशम भाव में चंद्रमा का गोचर आपके पिता से आपको मदद दिला सकता है। कार्य क्षेत्र आपके अनुकूल बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी निवेश से पूर्व सलाह जरूर लें।

शुभ रंग-  केसरिया
शुभांक -  8
उपाय - गुरु के मंत्र का जाप करें

 

 


कुंभ

मय धीरे-धीरे आपके अनुकूल होता जा रहा है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर ही करें। यात्रा शुभ और लाभकारी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव की स्थितियां रह सकती हैं। 

शुभ रंग-  गुलाबी
शुभांक -  3
उपाय - हल्दी का तिलक लगाएं

 

 

मीन

समय अभी आपके पक्ष में नहीं है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। काम-काज उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रतिकूलता की परिस्थितियां बनी रह सकती है। 

शुभ रंग-  सफेद
शुभांक -  6
उपाय -  शक्कर का दान करें

Created On :   11 Jan 2018 3:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story