तो इसलिए रफ्तार के शौकीनों के दिलों पर राज करती है JEEP की COMPASS

real reasons why everyone is buying the Jeep Compass SUV.
तो इसलिए रफ्तार के शौकीनों के दिलों पर राज करती है JEEP की COMPASS
तो इसलिए रफ्तार के शौकीनों के दिलों पर राज करती है JEEP की COMPASS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में लॉन्च होते ही Jeep की Compass ने ऑटोमोबाइल बाजार में धूम मचा रखी है। इस प्राइज सेंगमेंट में बिकने  वाली बाकी SUV को Jeep Compass कड़ी चुनौती दे रही है। Jeep Compass ने Mahindra XUV500 और Tata Hexa को सेल्स के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। महीने दर महीने ये SUV अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। अगले महीने इस SUV के एक और वैरिएंट के बाजार में आने की उम्मीद है। लेकिन आखिर क्यों इंडिया के कार शौकीन Jeep Compass को खरीद रहे हैं ? इसकी वजह बताएंगे हम।

 

एक दम नया मॉडल

 

Related image

 

 

Jeep Compass इंडियन रोड्स पर बिलकुल नया मॉडल है। ये कार इसके प्रतिस्पर्धी Mahindra XUV500 और Tata Hexa से कहीं ज्यादा मॉडर्न लगती है। ऐसे खरीददारों के लिए जो इंडियन रोड्स पर कुछ नया ढूंढ रहे हैं Jeep की ये एसयूवी सबसे बेहतरीन ऑप्शन है।

 

वाजिब दाम

 

Image result for jeep compass in red colour

 

Jeep ने अपने Compass को इस तरह से प्राइस किया है कि ये एसयूवी के एक बड़े रेंज को टारगेट करे। निचले स्तर पर Jeep की ये एसयूवी सिर्फ 15 लाख रुपये से शुरू होती है। जहां एक ओर Hyundai Creta खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों को ये अपनी ओर आकर्षित करती है। तो वहीं इसके ज्यादा दाम वाले मॉडल Mahindra XUV500 से टक्कर लेते हैं। Compass के आने के बाद से Hyundai Tucson की सेल्स लगभग रुक गयी है। Tuscon की कीमत 18 लाख रुपये से शुरू होती है। 3 लाख रुपए का ये अंतर Compass के सेल्स को बढ़ा रहा है, और यही है इस सही प्राइसिंग का कमाल।

 

फीचर लोडेड

 

Image result for jeep compass india interior

 

सेफ्टी फीचर्स और कम्फर्ट के मामले में Compass शीर्ष पर है। 6 एयरबैग से लेकर, ABS, ESP, ट्रैक्शन कण्ट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट और टॉप एंड डीजल मॉडल्स पर 4-व्हील ड्राइव सिस्टम तक, Compass हर किस्म के ग्राहक का ध्यान रखती है और वो भी अलग-अलग कीमतों पर।

 

पेट्रोल और डीजल ऑप्शन

 

Image result for jeep compass engine

 

कई सारे एसयूवी खरीददार पेट्रोल इंजन वाले मॉडल की ओर बढ़ रहे हैं। Jeep इंडिया में बेची जाने वाली Compass में डीजल और पेट्रोल दोनों ऑप्शन दे रही है। जिससे कई सारे लोग इसे खरीद सकते हैं। Mahindra ने XUV500 पेट्रोल को बाजार में उतारकर इसका जवाब भी दिया है लेकिन 160 बीएचपी और 250 एनएम वाले टर्बोपेट्रोल इंजन के साथ Compass के पास एडवांटेज है, और तो और इसमें क्विक-शिफ्ट 7-स्पीड ट्विन क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है।

 

 

Created On :   16 Jan 2018 5:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story