ओडिशा के मनोज कुमार ने अपने मुंह में डाले 459 स्ट्रॉस, देखें VIDEO

ओडिशा के मनोज कुमार ने अपने मुंह में डाले 459 स्ट्रॉस, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अब गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने का खुमार इंडिया में भी तेजी से बढ़ने लगा है। यही वजह है कि धीरे-धीरे तरह-तरह के रिकाॅर्ड बनाने वाले सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक युवक ने ऐसा ही कारनामा कर दिखाया, जो अनोखा जरूर है लेकिन है तो आखिर वर्ल्ड रिकाॅर्ड। 

 

ओडिशा के 23 वर्षीय युवक

 मनोज कुमार महाराणा ने हाल ही में एक ऐसा रिकाॅर्ड ब्रेक किया है, जिसे पिछले आठ साल से कोई नहीं तोड़ पाया था। इसके बाद आप ये कह सकते हैं कि इंडिया में भी रिकाॅर्ड मेकर्स की कमी नही है। ओडिशा के 23 वर्षीय इस युवक ने अपने मुंह  में 459 स्ट्रॉस  Most straws stuffed in the mouth (hands off) एक साथ भरे। हालांकि रिकाॅर्ड बनाने के दौरान इन्होंने इन्हें कुछ ऐसे मुंह में डाला जैसे कि भूसा भरा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मनोज ने इसके लिए काफी तैयारी की थी। वे कई दिनों से इसके लिए प्रैक्टिस कर रहे थे। जिसके बाद ही रिकाॅर्ड बनाना संभव हुआ है।

 

कम से कम 10 सेकंड तक मुंह के अंदर 

रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मनोज को यह सुनिश्चित करने की जरूरत थी कि सभी स्ट्रॉस  उनके मुंह में पूरी तरह से रहें और बिना गिरे कम से कम 10 सेकंड तक मुंह के अंदर ही रहें। इस दौरान प्रतियोगी को अपने दूसरे हाथ का प्रयोग नही करना था। जबकि इन प्लास्टिक ट्यूब्स के चारों ओर बांधने के लिए एक बैंड लगाने की अनुमति है जिससे कि ये बिखरे नहीं और एक साथ ही एकत्रित रहें। 

 

400 प्लास्टिक स्ट्रॉस  को अपने मुंह में डाला

ओडिशा के मनोज कुमार के इस कारनामे के बाद उनकी काफी तारीफ हुई। इससे पहले ये रिकाॅर्ड मार्क एन सिमोन जर्मनी के नाम पर था उन्होंने 400 स्ट्रॉस  को अपने मुंह में डाला था। 

Created On :   16 Nov 2017 6:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story