उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान में कई पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल

Recruitment in tropical forest research institute, read all detail here
उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान में कई पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान में कई पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल

डिजिटल डेस्क। उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान ने तकनीकी सहायक, स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन क्लर्क समेत कई पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2019 है। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन जबलपुर मध्यप्रदेश में होगा। अगर आप आवेदन करना चाहते है तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

पदों का विवरण :

  • तकनीकी सहायक - 4 पद
  • स्टेनोग्राफर - 2 पद
  • लोअर डिवीजन क्लर्क - 10 पद
  • तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल, प्लम्बर,कॉरपेंटर) -3 पद
  • वाहन चालक - 2 पद
  • वन रक्षक - 2 पद
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - 13 पद

शैक्षिणक योग्यता :

  • तकनीकी सहायक : उम्मीदवार को वनस्पति विज्ञान/विज्ञान/जीव विज्ञान/वानिकी विषय के साथ विज्ञान में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
  • स्टेनोग्राफर : मान्यपता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास। हिंदी/अंग्रेजी आशुलिपि में न्यूनतम गति 80 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए।
  • लोअर डिवीजन क्लर्क : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास। टायपिंग गति 30 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी में एवं टायपिंग गति 25 शब्द प्रति मिनट हिंदी में मेनुअल टाईपराइट पर
  • तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल, प्लम्बर,कॉरपेंटर) : मान्यपता प्राप्त बोर्ड से ITI प्रमाण पत्र या सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से सर्टिफिकेट कोर्स।
  • वाहन चालक : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। वैध ड्रायविंग लाईसेंस और मोटर कार चालक का तीन साल या अधिक अनुभव।
  • वन रक्षक : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। अग्निशमन में प्रमाण पत्र।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। 3 वर्ष या उससे अधिक का संबंधित विषय में अनुभव। 

आयु सीमा :

  • न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकमत 30 वर्ष।

आवेदन शुल्क :

  • - अनारक्षित/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ ई.डब्लू.एस - 500 रुपए।
  • - अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, दिव्यांग, महिला, एक्स-सर्विस मेन - कोई शुल्क नहीं। 

चयन प्रकिया :

  • उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन जबलपुर में होगा।

कैसें करें आवेदन :

  • इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://tfri.icfre.gov.in/index.php पर आवेदन कर सकते हैं। 

Created On :   2 July 2019 1:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story