भारत में इसी माह लॉन्च किया जा सकता है Redmi Note 7, जानें कीमत

Redmi Note 7 can be launched in India this month, Learn Price
भारत में इसी माह लॉन्च किया जा सकता है Redmi Note 7, जानें कीमत
भारत में इसी माह लॉन्च किया जा सकता है Redmi Note 7, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय में चर्चा में रहने वाला Xiaomi Redmi Note 7 को जल्द भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। बता दें कि Xiaomi के अपने सब-ब्रैंड Redmi को अलग ब्रैंड के तौर पर पेश किया है। जिसके तहत Redmi Note 7 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी इस फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोन को इसी माह भारत में लॉन्च किया जा सकता है। 

यूजर्स द्वारा इस फोन का इंतजार इसके शानदार फीचर्स और कम कीमत में मिलने वाले 48 मेगापिक्सल के कैमरे को लेकर है। बता दें कि चीन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले Redmi Note 7 की कीमत 999 युआन है। वहीं, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले Redmi Note 7 की कीमत 1,199 युआन है। जबकि 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले Redmi Note 7 की कीमत 1,399 युआन रखी गई है। ऐसे में भारत में इस फोन की कीमत 10,000 रुपए से शुरू होकर 14,000 रुपए तक हो सकती है।  

स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 
Redmi Note 7 में 6.3 इंच फुल HD+ की वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले 2340 x 1080 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। 

कैमरा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटप दिया गया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर और दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें AI फीचर्स और पोट्रैट मोड दिया गया है। 

रैम/ रोम
इस हैंडसेट में तीन रैम विकल्प 3GB, 4GB और 6GB दिए गए हैं। वहीं इंटरनल स्टोरेज क्षमता में भी 32GB व 64GB का विकल्प दिया गया है। Redmi Note 7 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। 

बैटरी
इस फोन में पावर के लिए 4,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी डेढ़ दिन चलती है। 

Created On :   9 Feb 2019 10:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story