1 से 15 सितंबर तक होगी नियमित जलापूर्ति, आगे की प्लानिंग स्थिति देखकर

Regular water supply will be from 1 to 15 September, looking forward planning situation
1 से 15 सितंबर तक होगी नियमित जलापूर्ति, आगे की प्लानिंग स्थिति देखकर
1 से 15 सितंबर तक होगी नियमित जलापूर्ति, आगे की प्लानिंग स्थिति देखकर

डिजिटल डेस्क,नागपुर। काफी समय से अनियमित जलापूर्ति झेल रहे शहर के लिए पेयजल को लेकर बड़ी राहत भरी खबर है। 1 से 15 सितंबर तक एक दिन के अंतराल से जलापूर्ति का निर्णय स्थगित कर नियमित जलापूर्ति करने का निर्णय लिया गया है। गणेशोत्सव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिए जाने की जानकारी मनपा जलप्रदाय समिति के सभापति विजय झलके ने पत्र-परिषद में दी है।

झलके ने बताया कि सिंचाई विभाग का कहना है कि शहर को जलापूर्ति करने वाले जलाशयों में पर्याप्त पीने का पानी जमा हुआ है। स्थिति संतोषजनक रहने से गणेशोत्सव के दौरान 15 दिन के लिए जलापूर्ति कटौती अस्थायी तौर पर स्थगित की गई है। 15 सितंबर के बाद आलकन कर जलसंग्रहण के आधार पर जलापूर्ति में कटौती करने की आवश्यकता है या नियमित जलापूर्ति की जा सकती है, इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि इस बार बारिश की लेटलतीफी और काफी कम बारिश होने से कई जगहों पर जलाशयों की स्थिति बेहतर नहीं बन पाई है।

जलसंग्रहण की तुलनात्मक स्थिति

शहर को जलापूर्ति करने वाले जलाशयों में जलसंग्रहण की स्थिति संतोषजनक बताई गई है। मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश होने से स्थिति और भी बेहतर हो सकती है। चौरई बांध लबालब होने से 2 दरवाजे खोले गए हैं, जिससे पेंच का जलस्तर बढ़ने की उम्मीद जागी है। बहरहाल 15 दिन के िलए नियमित जलापूर्ति करने का िनर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि एक दिन के अंतराल पर जलापूर्ति होने से शहरवासियों को पानी के लिए गंभीर संकट का सामना कर पड़ रहा है। फिलहाल इस निर्णय से शहर वासियों को जलसंकट से मुक्ति मिलेगी। 

कटौती से 175 एमएलडी पानी की बचत

एक महीने से शहर में जलापूर्ति में कटौती जारी है। सप्ताह में 3 दिन जलापूर्ति की जा रही है। कटौती करने से 175 एमएलडी पानी की बचत होने की जानकारी झलके ने दी है। 

जलाशय    पिछले वर्ष    वर्तमान स्थिति

तोतलाडोह   24.93%  32.73%
नवेगांव खैरी  38.05%   28.93%

Created On :   31 Aug 2019 8:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story