तेज गिरावट के बाद RBI, SEBI फाइनेंशियल मार्केट पर करीब से रख रहे नजर

Regulators closely monitoring financial markets after sharp fall
तेज गिरावट के बाद RBI, SEBI फाइनेंशियल मार्केट पर करीब से रख रहे नजर
तेज गिरावट के बाद RBI, SEBI फाइनेंशियल मार्केट पर करीब से रख रहे नजर
हाईलाइट
  • RBI और SEBI ने कहा कि वह बाजार पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।
  • जरुरत पड़ने पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी।
  • पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में आई तेज गिरावट के बाद रविवार को RBI और SEBI की तरफ से बयान जारी किया गया ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजर में आई तेज गिरावट के बाद रविवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और सेक्यूरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की तरफ से बयान जारी किया गया। RBI और SEBI ने कहा कि वह बाजार पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। जरुरत पड़ने पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें कि लगातार चार दिनों तक बाजार में गिरावट आने के कारण निवेशकों के करीब 5.6 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं।

सूत्र बताते हैं कि SEBI ने स्टॉक एक्सचेंजेस से शुक्रवार को किए गए बड़े सौदों की जानकारी मांगी है। इस बीच, कुछ ऐसी खबरें भी आई हैं, जिनमें कहा गया है कि सरकार की छवि को खराब करने के लिए कुछ शरारती तत्व जानबूझकर बाजार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला था। जबरदस्त बिकवाली की वजह से एक समय सेंसेक्स 1500 अंको तक लुड़क गया था। हालांकि राहत की बात यह रही थी कि बाजार जितनी तेजी से गिरा था, उतनी ही तेजी से उसने रिकवरी भी कर ली थी। लेकिन इन कुछ पलों ने बाजार में अफरातफरी जरूर मचा दी था। बाद में सेंसेक्स 279.62 अंकों की गिरावट के साथ 36,841.60 पर और निफ्टी 91.25 अंकों की गिरावट के साथ 11,143.10 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार में अचानक आई इस गिरावट के पीछे बाजार के जानकारों ने दो मुख्य कारण बताए थे। पहला कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से यस बैंक के सीईओ राणा कपूर के कार्यकाल में की गई कटौती थी। RBI के इस फैसले की वजह से बैंक के शेयर्स में भारी मुनाफावसूली हुई। दूसरा बड़ा कारण बाजार में DHFL की रिपेंमेंट में डिफॉल्ट की खबर थी। इस खबर ने हाउसिंग फाइनेंस में अन्य डिफॉल्ट की आशंका को बल दिया था।

Created On :   23 Sep 2018 5:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story