महाराष्ट्र के सभी जनपदों में स्थापित होंगे जिला दिव्यांग पुनर्वसन केन्द्र

Rehabilitation centers to set up in all the Janpaths of Maharashtra
महाराष्ट्र के सभी जनपदों में स्थापित होंगे जिला दिव्यांग पुनर्वसन केन्द्र
महाराष्ट्र के सभी जनपदों में स्थापित होंगे जिला दिव्यांग पुनर्वसन केन्द्र

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए महाराष्ट्र के सभी जनपदों में जल्द ही जिला दिव्यांग पुनर्वसन केन्द्र स्थापित किए जायेंगे। हालांकि फिलहाल 17 जिलों में ऐसे केन्द्र स्थापित किए गए है, लेकिन इनमें से केवल 12 ही सक्रीय रुप से कार्यरत है।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को यहां के डॉ बाबासाहेब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय सेंटर में जिला दिव्यांग पुनर्वसन केन्द्र विषय पर राष्ट्रीय परिषद का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के बाद बातचीत में राज्य के दिव्यांग कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त सुंदर सिंह वसावे ने यह जानकारी दी।

वसावे ने कहा कि राज्य में फिलहाल दिव्यांग व्यक्तियों के सर्वेक्षण का काम जारी है। साथ ही केन्द्र सरकार की ओर से दिए जा रहे युनिक दिव्यांग पहचान पत्र मुहैया कराने का भी काम चल रहा है। उन्होने बताया कि फिलहाल 12 पुनर्वसन केन्द्र सक्रीय रुप से चल रहे है। शेष पांच भी जल्द शुरु हो जायेंगे। इसी तरह ऐसे सभी जिलों में एक केन्द्र स्थापित करने के लिए केन्द्र सरकार से सहायता मांगी गई है।

आज की परिषद में दिव्यांग पुनर्वसन केन्द्र द्वारा मुहैया कराई जाने वाली बुनियादी सुविधाए, क्षमता विकास, दिव्यांगों को अपने अधिकारों के प्रति जनजागृती, दिव्यांगों का पुनर्वसन, प्रशिक्षकों के वेतन में वृद्धि आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। परिषद में देशभर के कुल 263 जिला दिव्यांग पुनर्वसन केन्द्र के प्रतिनिधी, राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया था।

Created On :   14 Sep 2018 7:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story