उप्र में छाए बादलों से गर्मी से राहत, बारिश के आसार

Relief from heat from clouds in UP, rain expected
उप्र में छाए बादलों से गर्मी से राहत, बारिश के आसार
उप्र में छाए बादलों से गर्मी से राहत, बारिश के आसार

लखनऊ, 18 सितंबर (आईएएनएस)। राज्य के विभिन्न इलाकों में बादल छाए रहने के कारण गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न भागों में आज भी बारिश की उम्मीद जताई है। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विभाग के अनुसार नीचे दक्षिण भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंध्र प्रदेश तट से सटा हुआ है। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेष में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

बुधवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, आगरा 27 डिग्री, फैजाबाद का 25 डिग्री, बरेली का 25 डिग्री, मेरठ 26 डिग्री, झांसी 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब तक कुल 612.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Created On :   18 Sep 2019 7:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story