मुनगंटीवार को हटा अवनी हत्या की CBI जांच कराए सरकार : निरूपम 

Removed mungantiwar in avni killing, case should transfer to CBI - Nirupam
मुनगंटीवार को हटा अवनी हत्या की CBI जांच कराए सरकार : निरूपम 
मुनगंटीवार को हटा अवनी हत्या की CBI जांच कराए सरकार : निरूपम 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यवतमाल में बाघिन अवनी के हत्या के विरोध में रविवार को मुंबई में ग्लोबल मार्च निकाला गया। महानगर के वरली सी लिंक से दादर के शिवाजी पार्क तक मार्च करते हुए लोगों ने अवनी के हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मार्च में शामिल हुए मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने एक बार फिर से वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के इस्तीफे की मांग की। साथ ही निरूपम ने अवनी शिकार मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग राज्य सरकार से की।

निरूपम द्वारा लगाए गए आरोपों पर मुनगंटीवार ने कहा है कि वे उनके खिलाफ मानहानि का मुकदाम करेंगे। इसके जवाब में निरूपम ने कहा कि भाजपा वालों का एक नया रिवाज शुरू हो गया है। हम लोग जब भाजपा के मंत्रियों का पाप उजागर करते हैं तो वे मानहानि का मुकदाम करते हैं। मैंने जो मुनगंटीवार खिलाफ आरोप लगाए हैं उस पर वे मानहानि का मुकदमा कर सकते हैं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। निरूपम ने आरोप लगाया कि अवनी के हत्या की बेरहमी और निर्दयता से की गई।

इसके बावजूद वनमंत्री मुगनंटीवार इसका समर्थन कर रहे हैं। इसके विरोध में हम लोग मुगनंटीवार की निंदा करने के लिए एकजुट हुए हैं। निरूपम ने कहा कि बेजुवान जानवर को मार करके सरकार ने बहुत बड़ा पाप किया है। इस पाप की सजा के लिए मुनगंटीवार को वनमंत्री पद से हटा देना चाहिए। अवनी हत्या मामले की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए। इस मार्च में शामिल वन्यजीव प्रेमियों को दिलासा दिलाना चाहते हैं हम आप लोगों के साथ में हैं। यहां पर हम कोई राजनीति करने नहीं आए हैं। पार्टी का कोई झंडा और पोस्टर भी नहीं है।

Created On :   11 Nov 2018 1:21 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story