रेनॉल्ट ने पेश की सिडान और एसयूवी के कॉम्बिनेशन वाली अर्काना

Renault introduced Arkana Combination of Sedan and SUV
रेनॉल्ट ने पेश की सिडान और एसयूवी के कॉम्बिनेशन वाली अर्काना
रेनॉल्ट ने पेश की सिडान और एसयूवी के कॉम्बिनेशन वाली अर्काना
हाईलाइट
  • मॉस्को मोटर शो के दौरान हुई लॉन्चिंग।
  • रेनॉल्ट अर्काना 5 सीटर कार है।
  • रेनॉल्ट ने पेश की नई कार अर्काना।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में एसयूवी कारों का क्रेज तेजी से बढ़ा है, यही कारण है कि ऑटोमोबाइल कंपनियां उपभोक्ता की पसंद समझने के बाद अब लगातार SUV मॉडल पेश कर रही हैं। हाल ही में फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट ने अपनी नई कूपे- क्रॉसओवर एसयूवी कार अर्काना को पेश कर दिया है। यह कार मॉस्को मोटर शो के दौरान पेश की गई। स्टाइलिश और पावरफुल दिखाई देने वाली इस कार का डिजाइन BMW X6 से काफी मिलता- जुलता नजर आता है। कार का फेस रेनॉल्ट की पॉपुलर कार केप्चर की तरह है, इसमें लगे एलईडी हेडलैंप रेनॉल्ट मेगाने से लिए गए हैं। कंपनी के मुताबकि यह कार सेडान और एसयूवी का कॉम्बिनेशन है। इस कार में Renault Duster और captur की अपेक्षा अधिक स्पेस है। फिल्हाल कार के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि इस कार को कंपनी अगले साल एशियाई बाजार में लॉन्च कर सकती है। वहीं भारत में इस कार के लॉन्चिंग की गुंजाइश कम दिखाई देती है। इसकी कीमत 20 से 25 लाख रुपए तक हो सकती है। 

फीचर्स
रेनॉल्ट अर्काना 5 सीटर कार है। इसे नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, कंपनी ने इसी प्लेफार्म पर अपनी एसयूवी डस्टर और केप्चर को भी तैयार किया था। इस कार में ऑल व्हील ड्राइव का फीचर भी दिया गया है। 

बड़े अलॉय व्हील्स
इस कार में ग्राउंड क्लीयरेंस काफी अच्छा है। इसमें पीछे दो एग्जॉस्ट पाइप दिए हैं जो कि इसके बंपर के बॉटम हैं। इसके अलावा इसमें हाई वेस्ट लाइन और स्लोपिंग रुफलाइन है जो कि पीछे बूट तक पहुंचती है।

 

 


 

Created On :   2 Sep 2018 10:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story