रिपोर्ट में खुलासा : दूध उत्पादन में पिछड़ा महाराष्ट्र, महिलाओं के खिलाफ भी अपराध बढ़े

Report - Maharashtra state on sixth position in the milk production
रिपोर्ट में खुलासा : दूध उत्पादन में पिछड़ा महाराष्ट्र, महिलाओं के खिलाफ भी अपराध बढ़े
रिपोर्ट में खुलासा : दूध उत्पादन में पिछड़ा महाराष्ट्र, महिलाओं के खिलाफ भी अपराध बढ़े

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार की लगातार कोशिशों के बावजूद दूध उत्पादन में महाराष्ट्र एक पायदान नीचे खिसक गया है। देश भर में दूध के उत्पादन में महाराष्ट्र 7 वें स्थान पर पहुंच गया है। साल 2017-18 में दूध उत्पादन में महाराष्ट्र का 7 वां स्थान रहा जबकि साल 2016-17 में दूध उत्पादन के मामले में महाराष्ट्र 6 वें स्थान पर था। दूध उत्पादन में साल 2017-18 में महाराष्ट्र को पछाड़ कर पंजाब छठवे स्थान पर पहुंच गया है। सोमवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्य सरकार की तरफ से पेश की गई प्रदेश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट (2018-19) में यह जानकारी सामने आई है। दूध पैदा करने के मामले में देश भर में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। इसके बाद राजस्थान, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, गुजरात और पंजाब का नंबर आता है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017-18 में महाराष्ट्र में 111.02 लाख मेट्रिक टन दूध का उत्पादन हुआ है। इसकी तुलना में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 290.51 लाख मेट्रिक टन में दूध का उत्पादन हुआ। दूसरी ओर महाराष्ट्र में साल 2017-18 में सरकारी दूध डेयरियों का प्रतिदिन दूध संकलन 0.89 लाख लीटर रहा। जबकि सहकारी दूध डेयरियों का प्रतिदिन औसत दूध संकलन 49.16 लाख लीटर हुआ। वहीं साल 2018-19 में नवंबर तक सरकारी दूध डेरियों का प्रतिदिन औसत 1.55 लाख मेट्रिक टन और सहकारी दूध डेरियों प्रतिदिन औसत 46.91 लाख लीटर दूध संकलन हुआ है। 

दूध उत्पादन में नागपुर सबसे पीछे

प्रदेश भर में दूध के उत्पादन में पुणे विभाग सबसे आगे हैं। वहीं नागपुर विभाग सबसे पीछे है। दूध उत्पादन में नाशिक विभाग दूसरे स्थान पर है। साल 2017-18 में पुणे विभाग में 46.41 लाख मेट्रिक टन दूध का उत्पादन हुआ। जबकि नाशिक विभाग में 29.85 लाख मेट्रिक टन, औरंगाबाद विभाग में 17.70 लाख मेट्रिक टन, अमरावती विभाग में 6.62 लाख मेट्रिक टन, कोंकण विभाग में 5.33 लाख मेट्रिक टन और नागपुर विभाग में 5.11 लाख मेट्रिक टन दूध का उत्पादन हुआ है। 

महाराष्ट्र में विभागवार दूध उत्पादन की स्थिति 

विभाग            साल 2016-17        साल 2017-18 (आंकड़े लाख मेट्रिक टन में)

कोंकण             4.98                    5.33               
नाशिक            28.07                  29.85
पुणे                 42.99                  46.41   
औरंगाबाद        16.48                  17.70 
अमरावती         6.77                    6.62
नागपुर             4.73                    5.11 
कुल               104.02                  111.02
 

महाराष्ट्र और भारत में दूध उत्पादन की स्थिति 

वर्ष                महाराष्ट्र        भारत     (आंकड़े लाख मेट्रिक टन में) 

2013-14        90.89         1,376.85
2014-15        95.42         1,463.14 
2015-16        101.52       1,554.91 
2016-17        104.02       1,636.94 
2017-18        111.02        1,736.43   

Created On :   17 Jun 2019 5:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story